बगरू में पॉली प्रोडक्ट्स फैक्ट्री के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 15 दमकलों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

आसमान में छाया धूंआ ही धूंआ

बगरू में पॉली प्रोडक्ट्स फैक्ट्री के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 15 दमकलों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
बगरू रीको औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार शाम रोहित पॉली प्रोडक्ट्स के फोम गोदाम में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लगी। आग की सूचना पर करीब 15 दमकल मौके पर पहुंचीं। गोदाम में मौजूद करीब एक दर्जन मजदूर समय रहते सुरक्षित बाहर निकले। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया।

जयपुर। बगरू के रीको औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार शाम रोहित पॉली प्रोडक्ट्स फैक्ट्री के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। करीब साढ़े चार बजे लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। गोदाम से उठता काले धूएं का गुबार करीब 5 से 7 किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया, शॉर्ट सर्किट से लगी आग से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि आग फैलने से पहले गोदाम में मौजूद करीब एक दर्जन मजदूर सुरक्षित बाहर निकल गए। इससे बड़ा हादसा टल गया। आग से लाखों रुपए का नुकसान हो गया।

फायर ऑफीसर भंवर सिंह ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही बगरू नगर पालिका, रीको दमकल विभाग सहित अन्य स्थानों से करीब 15 दमकल मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। आग की ऊंची लपटों और धुएं का गुबार दूर-दूर तक नजर आने के कारण बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया आग शॉर्ट सर्किट से लगना सामने आया है।

पुलिस ने संभाली व्यवस्था :

सूचना मिलने पर बगरू थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। आग की सूचना के बाद फैक्ट्री के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित कर लोगों को आग प्रभावित क्षेत्र से दूर रखा, ताकि राहत और दमकल कार्य में परेशानी नहीं हो। कई लोगों ने मोबाइल से आग और धुएं के फोटो-वीडियो भी बनाए।

Read More जयपुर में पत्नी और तीन बेटियों की हत्या, सिर पर ईंट से वार कर मौत के घाट उतारा

समय पर बाहर निकले मजदूर :

Read More सांसद मंजू शर्मा ने पुत्र व पुत्रवधू के साथ किया मतदान, बूथों का लिया जायजा

आग लगने के समय गोदाम में करीब एक दर्जन मजदूर मौजूद थे।

Read More स्टोरीज, जर्नी, स्माइल्स थीम पर होगा आरडीटीएम का छठा संस्करण, 19 सितंबर को पब्लिक के लिए खुली रहेगी एग्जीबिशन

आग बढ़ने से पहले सभी मजदूर सुरक्षित बाहर निकल गए।

हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

थानाप्रभारी बगरू चन्द्रभान ने बताया कि रीको इण्डिस्ट्रियल एरिया में रोहित पॉली प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड नाम से फैक्ट्री है, इसके फॉम के गोदाम में आग लग गई। टैंकर और दमकलों की सहायता से आग पर काबू पा लिया। आग में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

Post Comment

Comment List

Latest News

जोधपुर सेंट्रल जेल का मामला : हार्डकोर बंदियों की कढ़ी-पूड़ी पार्टी का वीडियो वायरल, जेल प्रशासन में खलबली जोधपुर सेंट्रल जेल का मामला : हार्डकोर बंदियों की कढ़ी-पूड़ी पार्टी का वीडियो वायरल, जेल प्रशासन में खलबली
जोधपुर सेंट्रल जेल में हार्डकोर बंदियों की कड़ी-पूड़ी पार्टी का करीब 40 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने...
सीएम योगी ने दी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन पर बधाई, वाराणसी से 'सेवा संकल्प अभियान' के शुभारंभ की घोषणा
जोधपुर नगर निगम के वार्ड 50 में पुर्नमतदान में भाजपा ने मारी बाजी, कांग्रेस प्रत्याशी को 83 मतों से दी मात
खरगे-राहुल ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन पर शुभकामनाएं, स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की
कोटा में री-पोलिंग के नतीजे : दो वार्डों में भाजपा, एक में कांग्रेस की जीत
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों का दायरा बढ़ाया, ट्रंप की मांग के खिलाफ किया फैसला
डिजिटल युग में अंधविश्वास को मिलती मजबूती