दस अप्रैल से सजेगा नाईन डॉट स्क्वायर का चौथा संस्करण, आधुनिक डिजाइन और पारंपरिक शिल्प का होगा अनूठा संगम
एडवांस मटेरियल सॉल्यूशंस भी पेश
गुलाबी नगरी के कला प्रेमियों और डिजाइन जगत के लिए 'नाईन डॉट स्क्वायर' अपने चौथे संस्करण के साथ वापसी। आगामी 10 से 12 अप्रैल 2026 तक राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित होने वाली इस क्यूरेटेड डिजाइन और डेकोर एग्जीबिशन में आधुनिक डिजाइन और पारंपरिक भारतीय शिल्प का बेजोड़ तालमेल।
जयपुर। गुलाबी नगरी के कला प्रेमियों और डिजाइन जगत के लिए 'नाईन डॉट स्क्वायर' अपने चौथे संस्करण के साथ वापसी कर रहा है। आगामी 10 से 12 अप्रैल 2026 तक राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) में आयोजित होने वाली इस क्यूरेटेड डिजाइन और डेकोर एग्जीबिशन में आधुनिक डिजाइन और पारंपरिक भारतीय शिल्प का बेजोड़ तालमेल देखने को मिलेगा। शुक्रवार को फाउंडर व क्यूरेटर रितु खंडेलवाल और फाउंडर प्रमोटर रमेश अग्रवाल ने बताया कि इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य उभरते डिजाइनरों को एक मंच प्रदान करना और विलुप्त होते पारंपरिक शिल्पों को आधुनिक उपभोक्ताओं से जोड़ना है।
क्या होगा खास? इस तीन दिवसीय आयोजन में फर्नीचर, सिरेमिक्स, डिजाइनर मिरर, और कलेक्टिबल आर्ट की विस्तृत रेंज प्रदर्शित की जाएगी। विशेष रूप से मेटल रिपोस, मोची टाका एम्ब्रॉयडरी, तरकशी और स्टोन इनले जैसे पारंपरिक शिल्पों को नए समकालीन अवतार में पेश किया जाएगा। इनोवेशन और वर्कशॉप रमेश अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष 'अराईश' कला से प्रेरित सिरेमिक वर्क और विशेष आर्किटेक्चरल मॉडल्स आकर्षण का केंद्र रहेंगे। साथ ही, 'लक्सफोम' जैसे एडवांस मटेरियल सॉल्यूशंस भी पेश किए जाएंगे।

Comment List