युवती ने दी रेप केस में फंसाने की धमकी : युवक से ऐंठे 13 लाख रुपए, जानें पूरा मामला

एससी-एसटी एक्ट जोड़कर पांच लाख रुपए की मांग

युवती ने दी रेप केस में फंसाने की धमकी : युवक से ऐंठे 13 लाख रुपए, जानें पूरा मामला

जयपुर में एक युवक को नौ साल तक लगातार ब्लैकमेल कर 13 लाख रुपए वसूलने का मामला सामने आया। पड़ोसी युवती ने पहले मदद के बहाने दोस्ती बढ़ाई फिर रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर लगातार रुपए ऐंठे।

जयपुर। जयपुर में एक युवक को नौ साल तक लगातार ब्लैकमेल कर 13 लाख रुपए वसूलने का मामला सामने आया है। पड़ोसी युवती ने पहले मदद के बहाने दोस्ती बढ़ाई फिर रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर लगातार रुपए ऐंठे। केस वापस लेने के बाद भी धमकियां जारी रहीं। आखिरकार परेशान युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि युवक जयपुर में किराए पर रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। वर्ष 2015 से 2018 के दौरान पड़ोस में रहने वाली युवती की सहायता करता था।

जब वह दूसरी जगह शिफ्ट हो गया तो युवती ने रेप का झूठा आरोप लगाकर जेल भिजवाने की धमकी देना शुरू कर दिया। 2018 में युवती ने पहले छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया। फिर रेप और एससी-एसटी एक्ट जोड़कर पांच लाख रुपए की मांग की। राजीनामे की एवज में तीन लाख रुपए लेकर केस में बयान बदलवा दिया। दूसरी बार कोर्ट में रेप, आईटी एक्ट और एससी-एसटी एक्ट समेत परिवाद दायर किया। युवक ने 2 लाख रुपए देकर केस वापस करवाया। युवती हर महीने 10 हजार रुपये की वसूली करती रही।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

शक्ति दिवस का आयोजन : बच्चों, किशोरी बालिकाओं और महिलाओं की हुई एनीमिया की स्क्रीनिंग, मिला उपचार शक्ति दिवस का आयोजन : बच्चों, किशोरी बालिकाओं और महिलाओं की हुई एनीमिया की स्क्रीनिंग, मिला उपचार
जिले में शक्ति दिवस पर बच्चों, किशोरियों और महिलाओं की एनीमिया स्क्रीनिंग व हीमोग्लोबिन जांच कर उपचार। आयरन टेबलेट्स वितरित...
‘सुजस’ क्विज के विजेताओं का सम्मान, युवाओं में बढ़ रही जागरूकता
वित्त भवन जयपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक : वैभव गालरिया ने कहा- योजनाबद्ध कार्यप्रणाली से राजस्व लक्ष्य पूरे करे
बुजुर्ग दंपत्ति से ठगी मामले में चार अपराधी गिरफ्तार : 44 लाख रुपए, एक देशी पिस्टल, वाहन और अन्य घरेलू सामान बरामद
धोखाधड़ी का मामला : 35 लाख की धोखाधड़ी, पुलिस जांच में जुटी
61 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ INA Solar ने रचा नया कीर्तिमान, वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध लाभ 59.34 प्रतिशत बढ़ा
कम हाजिरी वाले कानून के छात्रों को परीक्षा देने की इजाजत देने वाले फैसले पर सुप्रीम रोक, अदालत ने जारी किया नोटिस