सरकार को विधायक से मारपीट मामले में करानी चाहिए निष्पक्ष जांच : असलियत का चले पता, गहलोत ने कहा-  दोषियों पर हो उचित कार्रवाई

अधिकारी विधायक पर मारपीट के आरोप लगा रहे हैं

सरकार को विधायक से मारपीट मामले में करानी चाहिए निष्पक्ष जांच : असलियत का चले पता, गहलोत ने कहा-  दोषियों पर हो उचित कार्रवाई
गहलोत ने श्रीगंगानगर में विधायक-अधिकारी मारपीट विवाद को गंभीर बताया है। पहले विधायक ने आरोप लगाए, अब आरयूआईडीपी अधिकारियों ने पलटवार करते हुए चोटें भी दिखाईं। गहलोत ने निष्पक्ष जांच की मांग की। दलित अधिकारी से जुड़ा मामला होने से इसकी संवेदनशीलता और बढ़ गई है, दोषियों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है।

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने श्रीगंगानगर में विधायक के साथ मारपीट के मामले में अब राजस्थान अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (आरयूआईडीपी) के अधिकारी विधायक पर मारपीट के आरोप लगा रहे हैं। ऐसे में राज्य सरकार को इसे गंभीरता से लेकर निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए। गहलोत ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि गुरुवार को श्रीगंगानगर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक द्वारा आरयूआईडीपी के अधिकारियों पर मारपीट के आरोप लगाए गए थे, लेकिन शुक्रवार को उन अधिकारियों ने प्रेस बातचीत कर विधायक पर मारपीट के आरोप लगाए हैं और अपने शरीर पर लगी चोटें भी मीडिया को दिखाई हैं।

यह एक गंभीर घटना है एवं दलित वर्ग से आने वाले अधिकारी के साथ ऐसी घटना इस मामले को और संगीन बनाती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को इसे गंभीरता से लेकर निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए, जिससे असलियत का पता चले एवं दोषियों पर उचित कार्रवाई हो।

 

Read More अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल

Read More बढ़ती पेट्रोल कीमतों के बीच Hero Splendor+ और HF Deluxe की बिक्री में उछाल

Read More भीषण गर्मी से बढ़ा जल संकट, राजस्थान के 222 शहरों और 5000 गांवों में पेयजल किल्लत गहराई

 

 

 

 

Tags: case

Post Comment

Comment List

Latest News

UP में सूर्या प्रताप हत्याकांड मामले में पुलिस की कार्रवाई : आरोपी मुठभेड़ में ढेर, पुलिस के रोकने पर चलाई गोली UP में सूर्या प्रताप हत्याकांड मामले में पुलिस की कार्रवाई : आरोपी मुठभेड़ में ढेर, पुलिस के रोकने पर चलाई गोली
सूर्या प्रताप चौहान (17) हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद रविवार को खोडा-इंदिरापुरम पुलिस की मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस के...
बनर्जी हमले पर भाजपा हुई एक्सपोज,युवाओं को समझने होंगे हालात : अशोक गहलोत
एजाज अहमद का JDU पर बड़ा हमला, बोले- राबड़ी देवी का बंगला खाली कराने के बहाने प्रदेश में दलित कार्ड खेल रही सरकार
कैफे की आड में अवैध हुक्का बार, कैफे मैनेजर गिरफ्तार फ्लेवर में छुपा जहर, सेहत पर कहर 
10 माह पुरानी 12 लाख की नकबजनी का खुलासा, चोर गिरफ्तार, 4 लाख रुपए बरामद 
केदारनाथ यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें: भारी बारिश के चलते यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया
मुख्यमंत्री आवास पर युवाओं की साइकिल रैली, पीएम मोदी के ईंधन बचत संदेश को दिया समर्थन