जोधपुर आए राज्यपाल की तबीयत बिगड़ी, दीक्षांत समारोह में शामिल होने आए थे
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे की अचानक बिगड़ी तबीयत
जोधपुर प्रवास पर आए राज्यपाल हरिभाऊ बागडे की गुरुवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। एमबीएम विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह से लौटते समय उन्हें जी मिचलाने और बेचैनी की शिकायत हुई। डॉक्टरों की टीम ने सर्किट हाउस पहुंचकर उनकी जांच की और उन्हें पूर्ण आराम की सलाह दी है। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है।
जोधपुर। अपने दो दिवसीय दौरे पर जोधपुर आए राज्यपाल व कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे की गुरुवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। एमबीएम विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होकर लौटते समय उनकी तबीयत बिगड़ी। डॉक्टरों की टीम सर्किट हाउस पहुंची और जांच कर उन्हें आराम करने की सलाह दी।
फिलहाल, राज्यपाल सर्किट हाउस में आराम कर रहे हैं। राज्यपाल गुरुवार सुबह जोधपुर पहुंचे थे। दोपहर एक बजे एमबीएम विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह समाप्त होने के बाद सर्किट हाउस के लिए रवाना हुए। इस दौरान रास्ते में उनकी तबीयत नासाज होने के साथ जी मिचलाने लगा और उन्हें उलटी जैसा महसूस हुआ।

Comment List