द ग्रेट इंडियन ट्रेवल बाजार 2026 का समापन : विदेशी टूर ऑपरेटर्स के लिए शोकेस पैलेस ऑन व्हील्स, बायर्स का ध्यान किया आकर्षित
ऑनबोर्ड सेवाओं से विदेशी प्रतिनिधी विशेष प्रभावित
जयपुर में जीआईटीबी 2026 का 15वां संस्करण सीतापुरा स्थित जेईसीसी में सम्पन्न हुआ, जिसमें 50 देशों के 195+ विदेशी टूर ऑपरेटर्स ने भाग लिया। आयोजन का फोकस इनबाउंड टूरिज्म रहा। विभिन्न राज्यों के पवेलियंस आकर्षण बने। अंतिम दिन ‘पैलेस ऑन व्हील्स’ ट्रेन ने सबका ध्यान खींचा, जिसकी लग्जरी सुविधाओं ने विदेशी प्रतिनिधियों को खासा प्रभावित किया।
जयपुर। ग्रेट इंडियन ट्रेवल बाजार (जीआईटीबी) 2026 का 15वां संस्करण मंगलवार को सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में सम्पन्न हुआ। यह संस्करण इनबाउंड टूरिज्म को बढ़ावा देने पर केंद्रित रहा। इस आयोजन में लगभग 50 देशों से 195 से अधिक प्रमुख इनबाउंड फॉरेन टूर ऑपरेटर्स (एफटीओ) ने विदेशी खरीदारों के रूप में भाग लिया। एग्जीबिशन के दो दिनों के दौरान मेजबान राज्य राजस्थान सहित ओडिशा, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गोवा, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्य पर्यटन बोर्ड्स के पवेलियंस ने बायर्स का ध्यान आकर्षित किया।
जीआईटीबी के अंतिम दिन जयपुर के खातीपुरा रेलवे स्टेशन पर विदेशी टूर ऑपरेटर्स के लिए प्रदर्शित ट्रेन द पैलेस ऑन व्हील्स प्रमुख आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय टूर ऑपरेटर्स ने ट्रेन का अवलोकन किया। ट्रेन के अंदर इंटीरियर्स, लग्जरी केबिन, डाइनिंग सुविधाएं और ऑनबोर्ड सेवाओं ने विदेशी प्रतिनिधियों को विशेष रूप से प्रभावित किया।
पर्यटन आयुक्त रुक्मणी रियार ने कहा कि जीआईटीबी के इस संस्करण में 195 से अधिक विदेशी टूर ऑपरेटर्स और घरेलू पर्यटन हितधारकों के साथ सार्थक और उपयोगी बैठकों का आयोजन किया गया।

Comment List