गर्म हवा के थपेड़ों ने किया बेहाल : लू से जनजीवन अस्त-व्यस्त, रोद्र रूप में सूर्य

रात के तापमान में भी बढ़ोतरी

गर्म हवा के थपेड़ों ने किया बेहाल : लू से जनजीवन अस्त-व्यस्त, रोद्र रूप में सूर्य
राज्यभर में भीषण गर्मी ने जनजीवन बेहाल कर दिया। बाड़मेर 45.4°C के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि बीकानेर, जालौर, चित्तौड़गढ़ और कोटा में लू के थपेड़ों ने लोगों को घरों में कैद कर दिया। जयपुर में पारा 42.7°C पहुंचा। मौसम विभाग के अनुसार 22 मई तक तेज हवाओं से मामूली राहत मिल सकती है।

जयपुर। राज्य में सूर्य देव सुबह से ही आग उगलना शुरू करते हैं और दिन चढ़ने के साथ ही रोद्र रूप में जाते हैं। रविवार को भी ऐसे ही हालात रहे। दोपहर 12 बजने के साथ ही सड़कें सूनी और बाजार वीरान हो गए। बाड़मेर में रविवार को दिन का तापमान 45.4 डिग्री दर्ज हुआ, जो राज्य में सर्वाधिक रहा। बीकानेर, चितौड़गढ़, जालौर में भी तापमान अधिक रहने से लू के थपेड़ों ने लोगों को घर में कैद कर दिया। तेज गर्मी के कारण दोपहर में पंखे-कूलर हांफने लगे। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान 41 डिग्री से अधिक बना हुआ हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार से 22 मई तक दोपहर बाद तेज हवा चलने से गर्मी से मामूली राहत मिलने की संभावना हैं। जयपुर में दिन का तापमान 42.7 डिग्री दर्ज होने से बाजार दोपहर में सूने रहे, जबकि रात का तापमान 28.4 डिग्री दर्ज हुआ।

रात के तापमान में भी बढ़ोतरी

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन के साथ ही रात के तापमान में भी भारी इजाफा हुआ है, तापमान अधिक रहने से लोगों को रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल पाई। मौसम शुष्क रहने से कहीं भी बरसात नहीं हुई, इससे गर्मी का अहसास अधिक बढ़ गया। बाड़मेर, जालौर, फलौदी, बीकानेर में हालात खराब : प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी कहर बरपा रही है। बाड़मेर में 45.4, बीकानेर 45.0, जालौर 44.9 कोटा 44.2, चित्तौड़गढ़ 44.6, टोंक 44.2 डिग्री तापमान रहने से लोग गर्मी से खासे परेशान रहे।

Tags: wind

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर उपलब्धि हासिल की। 8...
भारत के लिए राहतभरी खबर: होर्मुज खुलते ही तेल और उर्वरक से लदे 11 जहाज सुरक्षित लौटे, ऊर्जा संकट की आशंका घटी
ईरान की कूटनीतिक पहल: आईएईए निरीक्षकों को मंज़ूरी देने से किया इनकार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान का किया खंड़न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस का भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला, आलोक शर्मा ने कहा- जिन लोगों ने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे 
अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद
पल्स पोलियो अभियान : जयपुर जिले के 4064 बूथों पर 4 लाख 60 हज़ार से अधिक नौनिहाल गटकेंगे दो बूंद ज़िन्दगी की
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़े एक्शन की तैयारी: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश