पत्नी और अबोध की हत्या करने वाले अभियुक्त की फांसी को उम्रकैद में बदला, जानें पूरा मामला

75 साल की उम्र होने तक जेल में रखा जाए

पत्नी और अबोध की हत्या करने वाले अभियुक्त की फांसी को उम्रकैद में बदला, जानें पूरा मामला
राजस्थान हाईकोर्ट ने कोटा के 2021 के दोहरे हत्याकांड में अभियुक्त पिंटू डागर की फांसी की सजा उम्रकैद में बदली। अदालत ने बिना किसी छूट के 75 वर्ष की उम्र तक जेल में रखने का आदेश दिया। कोर्ट ने घटना को पूर्व नियोजित साजिश नहीं मानते हुए सुधार की गुंजाइश बताई।

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने कोटा के 5 साल पुराने दोहरे हत्याकांड के अभियुक्त को मिली फांसी की सजा को उम्रकैद में बदल दिया है। अदालत ने कहा है कि अभियुक्त को बिना किसी छूट के 75 साल की उम्र होने तक जेल में रखा जाए। जस्टिस महेन्द्र गोयल और जस्टिस प्रवीर भटनागर की खंडपीठ ने यह आदेश राज्य सरकार के डेथ रेफरेंस को खारिज करते हुए अभियुक्त पिंटू डागर की अपील पर सुनवाई करते हुए दिए। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि घटना पहले से सोची-समझी साजिश नहीं है। अभियुक्त पन्द्रह साल से विवाहित था और उसके दो बेटे थे। घटना घर के भीतर अचानक हुई कहासुनी का नतीजा थी और इस दौरान उसने गुस्से में आकर हत्या कर दी।

घटना के समय छह माह का बच्चा गोद में था और उसे भी जानलेवा चोट लग गई। अदालत ने कहा कि अभियुक्त दैनिक मजदूरी करता था और बुजुर्ग माता-पिता के अलावा उसके 14 साल का बेटा भी है। बीते पांच साल से जेल में उसका व्यवहार शांत रहा है और उसमें सुधार की गुंजाइश मौजूद है। डेथ रेफरेंस में राज्य सरकार की ओर से अधिवक्ता अमित पूनिया ने अदालत को बताया कि एक जून, 2021 को अभियुक्त ने अपनी पत्नी और छह माह के बेटे की कुल्हाडी से हत्या कर दी थी। एडीजे कोर्ट ने गत 23 जनवरी को फैसला सुनाते हुए अभियुक्त को फांसी की सजा से दंडित किया था। अदालत ने अपने आदेश में कहा था कि अभियुक्त ने अपनी बेबस पत्नी और छह माह के बेटे की हत्या की है। इसलिए उसे फांसी की सजा से दंडित किया जाए। राज्य सरकार की ओर से हाईकोर्ट को बताया गया की नियमानुसार अभियुक्त की फांसी की सजा को कन्फर्म किया जाए। वहीं अभियुक्त की ओर से एडीजे कोर्ट के आदेश को चुनौती दी। दोनों मामलों की संयुक्त रूप से सुनवाई करते हुए खंडपीठ ने फांसी की सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : राजस्थान में आज से दो दिन बदलेगा मौसम, बीकानेर संभाग और शेखावाटी में बारिश के आसार Weather Update : राजस्थान में आज से दो दिन बदलेगा मौसम, बीकानेर संभाग और शेखावाटी में बारिश के आसार
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र...
कोटा-बारां फोरलेन पर हादसा : डोल मेले से लौट रहे दो युवकों की मौत
आधुनिक भारतीय कला के 65 से अधिक दिग्गज कलाकारों की कलाकृतियों का होगा प्रदर्शन, कई प्रतिष्ठित कलाकारों की कला होगी शोकेस 
अराजकतावादी समूह कर रहे देश को अस्थिर करने की कोशिश : देश की जनता करेगी इस कोशिश को विफल, नितिन नवीन ने कहा- कुछ लोग माहौल खराब करने की कर रहे कोशिश
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर राजस्थान में ई-गवर्नेंस का बढ़ा दायरा, आमजन को मिला ‘स्मार्ट परियोजना’ जैसा स्वचालित नागरिक सेवा प्रदायगी मंच
दीपिका पादुकोण की पहल से मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता को मिलेगा बढ़ावा, पीवी सिंधु बनीं पहली फीचर्ड क्लोसेट का हिस्सा
जंतर-मंतर मार्च से पहले हिरासत में माकपा के कई वरिष्ठ नेता, बोले- भारत के लोग उठ खड़े हुए हैं और वे उन्हें रोक नहीं सकते