प्रदेश में गर्मी दिखाने लगी तेवर : पश्चिमी जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार, राजधानी में भी तपाने लगा सूरज

तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है

प्रदेश में गर्मी दिखाने लगी तेवर : पश्चिमी जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार, राजधानी में भी तपाने लगा सूरज

राजधानी जयपुर में भी गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है और सूरज की तपन भी। जयपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री दर्ज किया गया।

जयपुर। प्रदेश में तेज गर्मी का असर सोमवार को ज्यादातर जिलों में देखने को मिला। सबसे ज्यादा प्रभाव पश्चिमी राजस्थान में देखने को मिला। बाड़मेर में तेज गर्मी के बीच तापमान सबसे ज्यादा 41.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं जैसलमेर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पर पहुंच गया। इसके साथ ही ज्यादातर जिलों में दिन का तापमान 36 डिग्री या उससे ज्यादा ही रिकॉर्ड किया गया। 

राजधानी जयपुर में भी गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है और सूरज की तपन भी। जयपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आगामी एक सप्ताह राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। इस बीच एक पश्चिमी विक्षोभ 25 और 26 मार्च को पश्चिमी राजस्थान में देखने को मिलेगा। इसके असर से सीमावर्ती क्षेत्रों में तेज हवा के साथ ही आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। वहीं दो दिन बाद तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है। 

 

Tags: heat

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुष्कर माहेश्वरी सेवा सदन में कृष्ण भवन का लोकार्पण समारोह : माहेश्वरी समाज के दो गुटों में मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे पुष्कर माहेश्वरी सेवा सदन में कृष्ण भवन का लोकार्पण समारोह : माहेश्वरी समाज के दो गुटों में मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे
अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन पुष्कर के प्रबंधकारिणी के चुनाव को लेकर विवाद उस वक्त हिंसक हो गया, जब नवनिर्मित...
गर्भवती महिला से छेड़छाड़ : आरोपी ने लूट मामले में मुरैना कोर्ट में किया सरेंडर, पुलिस पूछताछ जारी
पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी