राजस्थान विधानसभा प्रश्नकाल : भरतपुर में सीएचसी निर्माण का मुद्दा उठा, मंत्री ने दिया जबाव

सुभाष गर्ग से खींवसर ने कहा की सीएचसी आपकी जरूर बनेगी

राजस्थान विधानसभा प्रश्नकाल : भरतपुर में सीएचसी निर्माण का मुद्दा उठा, मंत्री ने दिया जबाव

राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में विधायक सुभाष गर्ग ने भरतपुर की सीएचसी के लंबित निर्माण कार्य का मुद्दा उठाया। उन्होंने कलेक्टर की हठधर्मिता को दोषी ठहराया। मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि नियमों के अनुसार भवन बनना चाहिए, लेकिन सीएचसी जरूर बनेगी।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में विधायक सुभाष गर्ग ने भरतपुर की एक सीएचसी के लंबित निर्माण कार्य का मामला उठाया।

गर्ग ने सवाल करते हुए कहा कि कलेक्टर की हठधर्मिता की वजह से सीएचसी बनेरा का भवन निर्माण नहीं हो पा रहा है। कलेक्टर अंडरटेकिंग दे कि अगले कुछ वर्षों में छत गिरती है तो मैं जिम्मेदार रहूंगा। मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के 2022-23 की घोषणा है, जब सुभाष गर्ग मंत्री थे, कांग्रेस को जब इनकी जरूरत थी इन्हें खुश करना था। वहां पर सीएचसी जस्टिफाई नहीं थी, कोई भी नियम से सीएचसी नहीं बन सकती, पीएचसी में मुश्किल से 50 ओपीडी थी, 2518 स्क्वायर मीटर जगह भी बेहद कम है। कांग्रेस सरकार ने दबाव में आकर घोषणा कर दी। गर्ग अडिग हैं कि सीएचसी वहीं बननी चाहिए, जो नॉर्म्स में नहीं आती है। कलेक्टर ने एक कमेटी बनाई थी, हम दुरुस्त बिल्डिंग को तोड़ नहीं सकते। किसी ज्योतिष ने ही विधायक को बोला है कि वहीं बननी चाहिए। आप बची हुई जमीन में नई बिल्डिंग तैयार करके सीएचसी बना देंगे। सुभाष गर्ग से खींवसर ने कहा की सीएचसी आपकी जरूर बनेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में टीजेएसबी सहकारी बैंक की एंट्री : वैशाली नगर में खुलेगी पहली शाखा, 18 मार्च को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी करेंगी उद्घाटन जयपुर में टीजेएसबी सहकारी बैंक की एंट्री : वैशाली नगर में खुलेगी पहली शाखा, 18 मार्च को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी करेंगी उद्घाटन
टीजेएसबी सहकारी बैंक लिमिटेड ने जयपुर में अपनी पहली शाखा खोलने की घोषणा। 18 मार्च को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी...
सेवादल यंग ब्रिगेड की तरफ से रोजा इफ्तार का आयोजन : अमन-चैन की कामना की, शहर के युवा और नेता हुए शामिल 
रोडवेज एमडी ने ली वीसी, खराब परफॉर्मेंस पर जताई नाराजगी
त्रिपुरा में 3 साल में 1245 उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण, पुनर्वास समझौते के तहत इन शर्तों का पालन करना अनिवार्य 
काबुल नरसंहार: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर लगाया 400 लोगों की हत्या का आरोप, पाकिस्तानी सरकार ने किया खारिज
जयपुर में हिट एंड रन हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से ड्राइवर की मौत, आरोपी फरार
एआईयु की वेस्ट जोन वाइस चांसलर्स मीट 2025-26 का शुभारंभ, राज्यपाल बागडे- वैश्विक प्रतिस्पर्धा के दौर में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में विश्वविद्यालयों की भूमिका महत्वपूर्ण