राजस्थान विधानसभा : नीमकाथाना में बिजली सप्लाई का मामला उठा, मंत्री ने दिया जबाव
विधायक सुरेश मोदी ने सवाल उठाया
विधानसभा में नीमकाथाना क्षेत्र में कृषि और घरेलू विद्युत आपूर्ति पर सवाल उठाया। विधायक सुरेश मोदी ने 72 दिन तक ट्रांसफार्मर बदलने में देरी पर कार्रवाई पूछी। हीरालाल नागर ने बताया कि दिन-रात 6-6 घंटे बिजली दी, बड़े ट्रांसफार्मर को बदलने में समय लगता है।
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में बुधवार को नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र में कृषि और घरेलू विद्युत आपूर्ति का प्रश्न उठा। विधायक सुरेश मोदी ने यह सवाल उठाया।
सवाल पर मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि दिन में 6 घंटे और रात को 6 घंटे बिजली दी। वंहा बड़ा ट्रांसफार्मर था। विधायक सुरेश मोदी ने कहा कि 72 दिन ट्रांसफार्मर बदलने में लगे उस पर क्या कार्रवाई होगी। मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि आप ज्ञान में बढ़ोतरी करो, बड़े ट्रांसफार्मर को बदलने में तो समय लगता है। प्रसारण तंत्र का बड़ा ट्रांसफार्मर था।
Related Posts
Post Comment
Latest News
25 Feb 2026 15:22:13
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में कैबिनेट ने राजस्थान पंचायतीराज और नगरपालिका संशोधन विधेयक को मंजूरी दी, अब दो से...

Comment List