सड़क और अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने का मामला सदन में उठा, पक्ष-विपक्ष में बहस 

कितने सड़कों के संबंधित काम देरी से चल रहे 

सड़क और अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने का मामला सदन में उठा, पक्ष-विपक्ष में बहस 

राजस्थान विधानसभा में महवा और श्रीगंगानगर में बुनियादी सुविधाओं की कमी पर सवाल उठे। महवा में 22 सड़क निर्माण कार्य देरी से चल रहे हैं, 30 जून तक पूरा होने की संभावना। पदमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 30-50 बेड्स बढ़ाए जाएंगे, गायनिक डॉक्टर की नियुक्ति की जाएगी।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान सड़कों और अस्पतालों में सुविधाओं की कमी के मामले उठे।

विधायक राजेंद्र ने महवा विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के निर्माण क्षेत्र का सवाल उठाते हुए कहा कि महवा में कितने सड़कों के संबंधित काम देरी से चल रहे हैं और कब तक पूरे होंगे। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि महवा में 22 कार्य देरी से चल रहे हैं। 30 जून तक पूरा किया जाना संभावित है। चार सड़के पेंचेबल स्थिति में है जिसका काम प्रगति पर है। वंही, विधायक रूपेंद्र सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पदमपुर श्रीगंगानगर में बेड वृद्धि से जुड़ा सवाल पूछते हुए कहा कि कब तक स्टाफ बजट का आवंटन होगा? 9 सीएचसी लेकिन उनमें गायनिक डॉक्टर नहीं है। चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह ने कहा कि पदमपुर में 30 से 50 बेड्स की वृद्धि जारी की गई थी। फरवरी 2021 में के बजट में घोषणा गई थी। यह बड़ी घोषणा थी 1000 बेड्स पूरे राजस्थान में बढ़ाए जाने थे। उस समय पदमपुर का उल्लेख नहीं था, इस मामले में दोष पिछली सरकार को जाता है। इस मामले में जांच करवाई गई तो उपाय किया कि वहां पर अभी जगह नहीं है। 6.08 करोड़ की लागत से पदमपुर हॉस्पिटल पदोन्नत होगा। गायनिक डॉक्टर ऑन के बारे में जानकारी लेकर व्यवस्था कर दी जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

आगामी विधानसभा चुनावों से पहले चुनाव आयोग ने की असम में प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा आगामी विधानसभा चुनावों से पहले चुनाव आयोग ने की असम में प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग ने गुवाहाटी में राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। दलों...
सोना और चांदी कमजोर : चांदी 6500 रुपए और शुद्ध सोना 2600 रुपए सस्ता, जानें क्या है भाव  
आज शपथ लेंगे बांग्लादेश की नए पीएम तारिक रहमान, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित करीब 1200 देशी-विदेशी विशिष्ट अतिथि होंगे शामिल
गृह विभाग का आदेश : समादेष्टा महेन्द्र सिंह एपीओ, जोधपुर में देंगे नियमित हाजिरी
असर खबर का : भूतल जल संग्राहक की टूटी छत को अस्थायी रूप से ढ़का, टैंक से 1 लाख से अधिक की आबादी को मिलता है पेयजल
तीन माह से अधूरा मिसिंग लिंक रोड का निर्माण कार्य, जानें पूरा मामला
विधानसभा में हंगामा जारी, छठीं बार सदन की कार्रवाई स्थगित