“स्टेज से स्क्रीन तक” का सफर शुरू : एक्टिंग व प्रोडक्शन वर्कशॉप का आगाज, सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए आयोजित

प्रतिभागियों को फिल्म निर्माण की व्यावहारिक जानकारी

“स्टेज से स्क्रीन तक” का सफर शुरू : एक्टिंग व प्रोडक्शन वर्कशॉप का आगाज, सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए आयोजित

कला कर्म प्रोडक्शन हाउस की ओर से दो माह का विशेष एक्टिंग एवं प्रोडक्शन वर्कशॉप वैशाली नगर में शुरू। स्टेज से स्क्रीन तक थीम पर आधारित यह वर्कशॉप सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें अभिनय और फिल्म निर्माण की बारीकियां सिखाई जाएगी।

जयपुर। कला कर्म प्रोडक्शन हाउस की ओर से दो माह का विशेष एक्टिंग एवं प्रोडक्शन वर्कशॉप वैशाली नगर में शुरू हुई। “स्टेज से स्क्रीन तक” थीम पर आधारित यह वर्कशॉप सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें अभिनय और फिल्म निर्माण की बारीकियां सिखाई जाएगी। थियेटर डायरेक्टर व आयोजक विपिन शर्मा के निर्देशन में आयोजित इस प्रशिक्षण में थिएटर प्ले प्रोडक्शन, अभिनय की तकनीक, सही उच्चारण, वॉइस मॉड्यूलेशन, कैमरा फेसिंग और बॉडी लैंग्वेज जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेष फोकस रहेगा।

साथ ही प्रतिभागियों को फिल्म निर्माण की व्यावहारिक जानकारी भी दी जाएगी। वर्कशॉप का शुभारंभ उद्घाटन समारोह के साथ हुआ, जिसमें चाइल्ड एक्टर अर्विक बैराठी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। यह पहल युवाओं और कला प्रेमियों को मंच से लेकर कैमरे तक अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करेगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल