रैपिडो के पिक-अप पॉइंट और लाउंज की शुरुआत, यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित वातावरण प्रदान

पहल का एक प्रमुख उद्देश्य ग्राहकों की सुरक्षा को मजबूत करना

रैपिडो के पिक-अप पॉइंट और लाउंज की शुरुआत, यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित वातावरण प्रदान

यात्रियों की सुविधा,सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर जयपुर रेलवे स्टेशन पर रैपिडो की ओर से पिक-अप पॉइंट और लाउंज स्थापित। यह नई पहल विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी, जो मोबाइल ऐप के माध्यम से रैपिडो बुक करने में असमर्थ हैं, या जिन्हें बुकिंग प्रक्रिया की जानकारी नहीं।

जयपुर। यात्रियों की सुविधा,सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर जयपुर रेलवे स्टेशन पर रैपिडो की ओर से पिक-अप पॉइंट और लाउंज (वेटिंग एरिया) स्थापित किया गया हैं। यह नई पहल विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी, जो मोबाइल ऐप के माध्यम से रैपिडो बुक करने में असमर्थ हैं, या जिन्हें बुकिंग प्रक्रिया की जानकारी नहीं है। इन पिक-अप पॉइंट्स पर मौजूद प्रशिक्षित स्टाफ यात्रियों की सहायता करेंगे और उनकी ओर से तुरंत रैपिडो राइड बुक कर देंगे। इससे यात्रियों को किसी प्रकार की तकनीकी बाधा का सामना नहीं करना पड़ेगा और वे आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। यह सुविधा खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों, बाहरी पर्यटकों और तकनीकी जानकारी से कम परिचित लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी है।

साथ ही रैपिडो द्वारा स्थापित लाउंज या वेटिंग एरिया यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित वातावरण प्रदान करेंगे। यहां यात्रियों को अपनी बारी का इंतजार करने के लिए उचित स्थान मिलेगा,जिससे स्टेशन परिसर में अव्यवस्था और भीड़-भाड़ को भी नियंत्रित किया जा सकेगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक पूजा मित्तल के अनुसार इस पहल का एक प्रमुख उद्देश्य ग्राहकों की सुरक्षा को मजबूत करना भी है अधिकृत पिक-अप पॉइंट्स से ही राइड बुक होने के कारण यात्रियों को अनधिकृत सेवाओं व ओवरचार्जिंग जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। सभी राइड्स रैपिडो के निर्धारित किराए पर ही बुक की जाएंगी, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। यह व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी है और ग्राहकों के हितों की रक्षा करती है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मंहगाई और रसोई गैस किल्लत के मुद्दे पर महिला कांग्रेस का हल्ला बोल, भाजपा सरकार का फूंका पुतला मंहगाई और रसोई गैस किल्लत के मुद्दे पर महिला कांग्रेस का हल्ला बोल, भाजपा सरकार का फूंका पुतला
प्रदेश महिला कांग्रेस ने बुधवार को पीसीसी मुख्यालय के बाहर रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ जोरदार...
भारत में ईंधन की कोई कमी नहीं : आपूर्ति श्रृंखलाएं सामान्य रूप से कर रही काम, तेल कंपनियों किया स्पष्ट- अफवाहें पूरी तरह गलत और घबराने की आवश्यकता नहीं
जापान और अमेरिका ने एशिया में आपूर्ति के लिए संयुक्त तेल विकास पर की चर्चा: तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा-अन्य देशों को भी ऊर्जा संसाधन उपलब्ध कराने में साबित होगा मददगार 
औद्योगिक पार्क प्रोत्साहन नीति-2026 : निवेश बढ़ेगा, रोजगार सृजन को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : महात्मा गांधी सर्वोदय विचार मंच की परीक्षा 29 मार्च को, स्कूल बच्चों में प्रतियोगिता का माहौल बनाने का उद्देश्य
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- निजी अस्पतालों में आरजीएचएस इलाज संकट, मरीज परेशान
टिकटों की दलाली करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई: ट्रेनों में कितनी होती हैं जनरल और स्लीपर डिब्बों की संख्या? रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रश्नकाल में बताया सबकुछ