राज मंदिर में गूंजा ‘अंतस 2’ का जादू : फिल्म को दर्शकों का मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, तालियों से गूंजा हॉल

बॉलीवुड और राजस्थान की संस्कृति का सुंदर संगम

राज मंदिर में गूंजा ‘अंतस 2’ का जादू : फिल्म को दर्शकों का मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, तालियों से गूंजा हॉल

राज मंदिर सिनेमा में फिल्म ‘अंतस 2’ का भव्य प्रीमियर आयोजित, दर्शकों ने खूब सराहा और हॉल तालियों से गूंजा। फिल्म की कहानी राजस्थान की पृष्ठभूमि पर आधारित प्रेम कथा है। श्रेया खन्ना और आलोक भारद्वाज की जोड़ी को विशेष सराहना मिली।

जयपुर।अंतस 2’ का जयपुर प्रीमियर शहर के राज मंदिर सिनेमा में बेहद शानदार अंदाज में आयोजित हुआ। सोनम टेली फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। प्रीमियर के मौके पर निर्देशक सुरेंद्र स्वामी, प्रोड्यूसर सुरेश कुमार, अभिनेत्री श्रेया खन्ना, अभिनेता श्रवण सागर और अभिनेता आलोक भारद्वाज सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। फिल्म जगत और समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए मेहमानों ने फिल्म की कहानी, निर्देशन और अभिनय की खुलकर सराहना की। फिल्मअंतस 2’ एक सादगी भरी प्रेम कहानी है, जो राजस्थान की खूबसूरत लोकेशनों- जयपुर, राजसमंद और उदयपुर की पृष्ठभूमि पर आधारित है। कहानी में एक युवती और एक साधारण टैक्सी ड्राइवर के बीच पनपते प्रेम को बेहद संवेदनशीलता से दर्शाया गया है।

श्रेया खन्ना और आलोक भारद्वाज की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। निर्देशक सुरेंद्र स्वामी ने इसे अपने सपनों के सच होने जैसा बताते हुए दर्शकों का आभार जताया। वहीं, श्रेया खन्ना ने जयपुर में मिले शानदार स्वागत को अपने करियर का खास अनुभव बताया। अभिनेता आलोक भारद्वाज ने कहा कि आम आदमी के किरदार को निभाना चुनौतीपूर्ण लेकिन यादगार रहा। फिल्म के लेखक महेश रुणिवाल ने इसे बॉलीवुड और राजस्थान की संस्कृति का सुंदर संगम बताया। प्रीमियर के दौरान मौजूद अतिथियों ने फिल्म की नैचुरल एक्टिंग और दिल को छू लेने वाली कहानी की प्रशंसा की।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोलकाता में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि...
NITI आयोग रिपोर्ट: देश में हर 10 में से 1 छात्र छोड़ रहा स्कूल, माध्यमिक शिक्षा पर बढ़ी चिंता
हाईकोर्ट सहित प्रदेश की सभी अधीनस्थ अदालतों में लोक अदालत का हुआ शुभारंभ: 7 लाख 77 हजार से अधिक मुकदमे होंगे तय
केजरीवाल का केंद्र पर हमला: पंजाब को निशाना बना रही सरकार, संजीव अरोड़ा पर ईडी की रेड को लेकर सरकार को घेरा
अमेरिकी राजनयिकों का दावा: प्रमुख ताकत बनकर उभरे मुजतबा खामेनेई, जंग की रणनीति और राजनयिक वार्ता दोनों का कर रहे नेतृत्व
कालानाड़ा फायरिंग कांड का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा 
रूस-सऊदी अरब ने ईरान तथा अरब देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने का किया समर्थन, होर्मुज में जहाजों का आवागमन किया जाए बहाल : लावरोव