जयपुर में छाया 'अल्फा' का जादू : आलिया भट्ट और शरवरी वाघ ने प्रमोशन के दौरान खोले फिल्म के दिलचस्प राज

प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिला

जयपुर में छाया 'अल्फा' का जादू : आलिया भट्ट और शरवरी वाघ ने प्रमोशन के दौरान खोले फिल्म के दिलचस्प राज
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और शरवरी वाघ फिल्म ‘अल्फा’ के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचीं। दोनों ने फिल्म को महिला शक्ति, साहस और दमदार एक्शन की कहानी। आलिया ने किरदार के लिए की गई विशेष तैयारी का जिक्र, शरवरी ने रोमांचक अनुभव का भरोसा।

जयपुर। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और शरवरी वाघ अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्मअल्फा’ के प्रमोशन के सिलसिले में जयपुर पहुंचीं। दोनों अभिनेत्रियों की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

प्रमोशनल इवेंट के दौरान आलिया भट्ट और शरवरी वाघ ने फिल्म से जुड़े कई दिलचस्प और अनसुने पहलुओं को साझा किया। उन्होंने बताया कि 'अल्फा' केवल एक एक्शन फिल्म नहीं, बल्कि भावनाओं, साहस और महिला शक्ति की कहानी भी है। दोनों कलाकारों ने फिल्म की शूटिंग के अनुभव, चुनौतीपूर्ण एक्शन सीक्वेंस और अपने किरदारों की तैयारियों के बारे में खुलकर बातचीत की।

आलिया भट्ट ने कहा कि इस फिल्म के लिए उन्होंने शारीरिक और मानसिक दोनों स्तरों पर विशेष तैयारी की। वहीं, शरवरी वाघ ने बताया कि फिल्म में दर्शकों को रोमांच, दमदार एक्शन और मनोरंजन का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान दोनों अभिनेत्रियों ने प्रशंसकों से बातचीत की, उनके सवालों के जवाब दिए और फिल्म को लेकर उत्साह साझा किया। जयपुर में आयोजित यह प्रमोशनल इवेंट पूरे समय आकर्षण का केंद्र बना रहा। फिल्म की स्टारकास्ट ने दर्शकों से सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देखने की अपील भी की।

Read More ईसरदा–रामगढ़ फीडर निर्माण पर आज बैठक, चौथ का बरवाड़ा में भूमि अधिग्रहण से पहले होगी जनसुनवाई

'अल्फा' के प्रचार अभियान के तहत विभिन्न शहरों में आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की कड़ी में जयपुर का यह आयोजन भी बेहद खास रहा, जहां प्रशंसकों ने दोनों अभिनेत्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

Read More मदर स्वीकृति प्रक्रिया हुई सरल, वित्त विभाग ने जारी किए नए निर्देश

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई