कैफे बंद कर घर लौट रहे संचालक पर लाठी-डंडों से हमला, सिर का करना पड़ा ऑपरेशन
CCTV में कैद वारदात, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
वैशाली नगर में कैफे बंद कर घर लौट रहे संचालक मयंक गोपालिया को बदमाशों ने रास्ते में घेरकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। सिर पर गंभीर चोट लगने से वह सड़क पर गिर पड़े, लेकिन हमलावर वार करते रहे। अधमरा छोड़कर बदमाश फरार हो गए। 5 नवंबर की रात हुई वारदात का सीसीटीवी फुटेज रविवार को सामने आया। मयंक के सिर का ऑपरेशन करना पड़ा।
जयपुर। वैशाली नगर में कैफे बंद कर पैदल घर लौट रहे संचालक पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। स्कूटी और बाइक सवार हमलावरों ने रास्ते में घेरकर युवक पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ वार किए। सिर में गंभीर चोट लगने से वह सड़क पर गिर पड़ा, लेकिन बदमाश इसके बाद भी उसे पीटते रहे। हमलावर उसे अधमरा छोड़कर फरार हो गए। घटना 5 नवंबर की रात करीब 9:45 बजे की है। वारदात का सीसीटीवी फुटेज रविवार को सामने आया।
वैशाली नगर थाना एसएचओ अरविंद सिंह शेखावत के अनुसार, घायल मयंक गोपालिया वैशाली मार्ग पर कैफे चलाते हैं। राहगीरों ने उन्हें लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां सिर का ऑपरेशन करना पड़ा।
Tags: cafe
Related Posts
Post Comment
Latest News
09 Nov 2026 14:31:05
दूसरे दिन राजस्थान के कई शहरों की हवा बिगड़ गई। सुबह 9 बजे श्रीगंगानगर 354 एक्यूआई के साथ सबसे प्रदूषित...

Comment List