प्रदेश में कमजोर होने लगी मानसून की रफ्तार : 10 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, बांध से निकलने वाले पानी पर नजर 

कुछ इलाकों में करीब एक इंच तक पानी दर्ज

प्रदेश में कमजोर होने लगी मानसून की रफ्तार : 10 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, बांध से निकलने वाले पानी पर नजर 
मानसून अब कमजोर पड़ने लगा है। रविवार को 10 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी है। भरतपुर-धौलपुर समेत कई इलाकों में शनिवार को बारिश हुई, जबकि बंध बारेठा बांध से जल निकासी शुरू की गई। पश्चिमी राजस्थान में गर्मी-उमस बढ़ी। 17-18 अगस्त को मौसम साफ रहने के आसार हैं, जबकि 19 अगस्त से पूर्वी राजस्थान में फिर बारिश संभव है।

जयपुर। राजस्थान में मानसून की रफ्तार अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगी है। हालांकि रविवार को प्रदेश के 10 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। शनिवार को भरतपुर और धौलपुर समेत कई जिलों में बारिश हुई। कुछ इलाकों में करीब एक इंच तक पानी दर्ज किया गया। कोटा, बूंदी, दौसा, अलवर और चित्तौड़गढ़ में भी कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई। भरतपुर के बंध बारेठा बांध में पानी की आवक बढ़ने के बाद शनिवार रात से जल निकासी शुरू कर दी गई। प्रशासन और संबंधित विभाग बांध से निकलने वाले पानी की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

दूसरी ओर, राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में बारिश का दौर कमजोर होने के साथ गर्मी और उमस बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में और कमी आने की संभावना है। 17 और 18 अगस्त को अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून ट्रफ वर्तमान में उत्तर भारत में फिरोजपुर, रोहतक, औरैया और सीधी होते हुए लो-प्रेशर सिस्टम के बीच से गुजर रही है और झारखंड से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक पहुंच रही है। इसके प्रभाव से अगले कुछ दिनों में बारिश सीमित रहने की संभावना है। हालांकि 19 अगस्त से पूर्वी राजस्थान के जिलों में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

Tags: Monsoon

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हम भारत के लोग का संदेश : जयपुर में निकली लोकमंथन यात्रा, दिया कुमारी ने यात्रा को किया रवाना हम भारत के लोग का संदेश : जयपुर में निकली लोकमंथन यात्रा, दिया कुमारी ने यात्रा को किया रवाना
लोकमंथन–2026 की ‘लोकमंथन यात्रा’ का आगाज गोविंद देवजी मंदिर से हुआ। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जलेबी चौक से यात्रा रथ...
जूली का आरोप : गुंडागर्दी पर उतरी भाजपा, पार्षदों की चोरी करने का कर रहे प्रयास
खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर Congress का केंद्र पर ​तीखा प्रहार: गरीब-मध्यम वर्ग की कमर तोड़ रही महंगाई, सरकार से आम जनता को राहत देने की मांग
नाइजीरिया के पठारी राज्य में बंदूकधारियों का आतंक: अलग-अलग हमलों में नौ लोगों की मौत, कई इलाकों में बढ़ा तनाव
राजस्थान में 273 निकायों के प्रमुख के चुनाव के लिए मतदान: राजनीतिक दल और निर्दलीय पार्षद पहुंचे चुनाव आयोग, आज ही घोषित होंगे परिणाम
मायावती का अखिलेश पर निशाना, बोली- वोट के लालच में गिरगिट की तरह रंग बदल रही है सपा, 'पीडीए रथ' पर उठाए सवाल
कांग्रेस प्रत्याशी मावर ने मांगा समर्थन : भाजपा पर लगाए आरोप, जयपुर की सफाई और सीवर-विरासत संरक्षण को बताया प्राथमिकता