गौशालाओं के अनुदान आवेदन की अवधि फिर बढ़ी, अब 30 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन

प्रदेश की हजारों गौशालाओं को आर्थिक संबल मिलने की उम्मीद

गौशालाओं के अनुदान आवेदन की अवधि फिर बढ़ी, अब 30 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन

प्रदेश में गौशालाओं को दी जाने वाली अनुदान राशि से जुड़ी बड़ी राहत भरी खबर सामने आई। वित्तीय वर्ष 2025-26 के द्वितीय चरण के लिए आवेदन की समय सीमा एक बार फिर बढ़ा दी गई है। अब आवेदन से वंचित गौशाला संचालक 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे।

जयपुर। प्रदेश में गौशालाओं को दी जाने वाली अनुदान राशि से जुड़ी बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के द्वितीय चरण के लिए आवेदन की समय सीमा एक बार फिर बढ़ा दी गई है। अब आवेदन से वंचित गौशाला संचालक 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे। द्वितीय चरण में अब तक करीब 3500 गौशालाओं की ओर से आवेदन किए जा चुके हैं। इन आवेदनों के आधार पर लगभग 14 लाख 26 हजार गौवंश के लिए अनुदान भुगतान किया जाएगा। इसके तहत करीब 1169.85 करोड़ रुपए की राशि वितरित होने का अनुमान है।

इस चरण में अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर 2025 तथा जनवरी, फरवरी और मार्च 2026 यानी कुल 6 माह की अवधि का अनुदान भुगतान किया जाएगा। योजना के तहत बड़े गोवंश पर 50 रुपए प्रतिदिन तथा छोटे गोवंश पर 25 रुपए प्रतिदिन की दर से 180 दिनों का अनुदान दिया जाएगा। इसके अलावा स्थानीय प्रशासन द्वारा गौशालाओं में भिजवाए गए निराश्रित गौवंश की सहायता राशि का भी प्रावधान रखा गया है। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश की हजारों गौशालाओं को आर्थिक संबल मिलने की उम्मीद है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बना वाटर पॉजिटिव, जल संरक्षण में नई मिसाल जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बना वाटर पॉजिटिव, जल संरक्षण में नई मिसाल
जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट ने 1.37 लाख किलोलीटर पानी बचाकर राजस्थान का पहला "वाटर पॉजिटिव" एयरपोर्ट बनने का गौरव हासिल किया...
रेलवे ट्रैक कार्य के चलते कई ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी
कर्मचारी महासंघ ने 7 दिन में भुगतान की मांग की, आंदोलन की चेतावनी
मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक ने किया 181 हेल्पलाइन केंद्र का निरीक्षण
दो दिन पूर्व जेल से छूटा युवक पार्क में मिला अचेत, मौत
उप समादेष्टा (गृह रक्षा विभाग) परीक्षा 2025 : आयोग ने दिया अंतिम अवसर, अनुपस्थित रहे 171 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 1 मई को होगी
आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद से निपटने के लिए एकजुट मोर्चा समय की जरूरत: राजनाथ सिंह