राष्ट्रपति ने की गिर्राज जी की सप्तकोसी परिक्रमा: पूंछरी का लौठा में भव्य स्वागत, राजस्थान के डेढ़ किलोमीटर एरिया में पैदल ही लगाई परिक्रमा

महामहिम का ब्रज आगमन: राष्ट्रपति मुर्मू ने की गिरिराज परिक्रमा

राष्ट्रपति ने की गिर्राज जी की सप्तकोसी परिक्रमा: पूंछरी का लौठा में भव्य स्वागत, राजस्थान के डेढ़ किलोमीटर एरिया में पैदल ही लगाई परिक्रमा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डीग के पूंछरी पहुँचकर गोवर्धन गिरिराज जी की 21 किमी परिक्रमा की। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने उनका स्वागत किया। ब्रज के लोक कलाकारों ने राधा-कृष्ण नृत्य से समां बांधा। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच राष्ट्रपति ने दानघाटी मंदिर में दर्शन किए और कुछ मार्ग पैदल तय कर श्रद्धा प्रकट की।

डीग। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू डीग के पूंछरी के लौठा पहुंचीं, जहां राजस्थान सीमा के प्रवेश द्वार पर बनाए गए स्वागत कक्ष में उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया। इस मौके पर राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम और जल संसाधन एवं डीग-भरतपुर प्रभारी मंत्री सुरेश सिंह रावत ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर अगुवाई की। राष्ट्रपति मुर्मू ने गोवर्धन गिरिराज जी की 21 किलोमीटर की परिक्रमा की शुरूआत की, जिसमें उन्होंने गोल्फ कार्ट का उपयोग किया, वहीं राजस्थान सीमा के अंतर्गत लगभग डेढ़ किलोमीटर का रास्ता पैदल तय किया। इस दौरान पूंछरी क्षेत्र में विशेष उत्साह देखने को मिला। राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा लोक कलाकारों ने ब्रज संस्कृति, राधा-कृष्ण के युगल नृत्य और पारंपरिक राजस्थानी प्रस्तुतियां दीं।

गिरिराज धरण के दर्शन भी किए

इससे पहले राष्ट्रपति महोदया ने गोवर्धन स्थित दानघाटी मंदिर में श्री गिरिराज धरण के दर्शन भी किए। उनके आगमन को लेकर पूरे परिक्रमा मार्ग को आकर्षक रंगों से सजाया गया और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा

Read More फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा के लिए बैठक : गरीबी मुक्त गांव योजना में जयपुर प्रदेश में प्रथम, कलक्टर ने की ने अधिकारियों की सराहना

राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था पुलिसकर्मी तैनात रहे, वहीं राजस्थान और उत्तर प्रदेश पुलिस ने मिलकर चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी। इस दौरान संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया, जिला कलेक्टर उत्सव कौशल, आईजी भरतपुर रेंज कैलाश विश्नोई और डीग जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौके पर मौजूद रहे।

Read More राज्य में घरेलू एलपीजी सिलेण्डर की कोई कमी नहीं : जमाखोरी और कालाबाजारी पर हो सख्त कार्रवाई, भजनलाल ने कहा- शिकायतों का त्वरित हो समाधान

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएम भजनलाल ने जर्जर विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण के लिए 300 करोड़ की स्वीकृति पर पीएम मोदी का जताया आभार सीएम भजनलाल ने जर्जर विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण के लिए 300 करोड़ की स्वीकृति पर पीएम मोदी का जताया आभार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के जर्जर विद्यालय भवनों के कायाकल्प हेतु ₹300 करोड़ की केंद्रीय सहायता के लिए प्रधानमंत्री...
भीलवाड़ा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: अवैध गांजे की बरामदगी के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी
मायावती का राजनीति दलों पर हमला: बोली-सामाजिक न्याय और समानता के सिद्धांतों पर काम करती है बसपा, जाति और धर्म के आधार पर समाज को बांटने का लगाया आरोप
हज ट्रेनिंग कैम्प में उमड़ी भीड़, पहले दिन 400 से ज्यादा आज़मीने हज ने सीखे अरकान
अजमेर के तबीजी में 35 बीघा सरकारी जमीन पर अवैध खनन, 50 फीट गहरे गड्ढे; प्रशासन पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप
इजरायल ने दी ईरान पर आने वाले दिनों में संयुक्त हमले होने की धमकी, कहा ट्रंप और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व में अभियान जारी रहेगा
इजरायल पर ईरानी मिसाइलों की बारिश के बीच ट्रंप का विवादित बयान, बोले-विश्व के नक्शे से मिटा देंगे ईरान का नामोनिशान