परवन वृहद सिंचाई परियोजना के लिए भूमि अवाप्ति की प्रक्रिया तेज, बारां जिले के 18 गांव होंगे प्रभावित

परियोजना के लिए कुल 22.9097 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण

परवन वृहद सिंचाई परियोजना के लिए भूमि अवाप्ति की प्रक्रिया तेज, बारां जिले के 18 गांव होंगे प्रभावित

परवन वृहद सिंचाई परियोजना के अंतर्गत दायीं मुख्य नहर से संबंधित भूमि अवाप्ति की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। यह भूमि अवाप्ति नहर की आरडी शून्य से लेकर 32 किलोमीटर तक की जाएगी। परियोजना के तहत बारां जिले की छीपाबड़ौद एवं अटरू तहसील के विभिन्न ग्रामों की भूमि अधिग्रहित की जाएगी।

जयपुर। परवन वृहद सिंचाई परियोजना के अंतर्गत दायीं मुख्य नहर से संबंधित भूमि अवाप्ति की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। यह भूमि अवाप्ति नहर की आरडी शून्य से लेकर 32 किलोमीटर तक की जाएगी। परियोजना के तहत बारां जिले की छीपाबड़ौद एवं अटरू तहसील के विभिन्न ग्रामों की भूमि अधिग्रहित की जाएगी। जानकारी के अनुसार, नहर निर्माण के दौरान ग्रामों की शेष रही भूमि तथा पहले छूटे हुए खसरों की भूमि को अब अवाप्त किया जाएगा। इस प्रक्रिया में गुंदलाई, अमलावदाआली, कल्याणपुरा, उम्मेदपुरा, सरसोदिया, चारपुरा, मोठपुर, रामपुरिया नागर, कुंडी, दीलोदहाथी, टिगरी, भकरावदा, लोलाहेड़ी, सौंधनी जागीर, हानीहेड़ा, बरला, फतूखेड़ी एवं मूंडला सहित कुल 18 गांव शामिल हैं।

परियोजना के लिए कुल 22.9097 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। भूमि अवाप्ति पूरी होने के बाद नहर निर्माण कार्य को गति मिलेगी, जिससे क्षेत्र में सिंचाई सुविधा का विस्तार होगा और किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा। राज्य सरकार का उद्देश्य परवन वृहद सिंचाई परियोजना को समयबद्ध रूप से पूरा करना है, ताकि बारां जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में कृषि उत्पादन बढ़ाया जा सके। भूमि अवाप्ति की प्रक्रिया नियमानुसार मुआवजा देकर पूरी की जाएगी, जिससे प्रभावित किसानों के हितों की रक्षा सुनिश्चित हो।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग
मुद्दे को लेकर पार्टी कार्यकर्ता पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस नेताओं और विधायकों के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे...
Weather Update : प्रदेश में फिर बारिश के आसार, धीरे-धीरे कम होगा सर्दी का असर  
इंटरनेशनल मार्केट की गिरावट का असर : सोना और चांदी कमजोर, जानें कितने गिरे भाव
मोदी ने किया सेवा तीर्थ का उद्घाटन : किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के किए फैसले, संबंधित फाइलों पर किए हस्ताक्षर
किसान सारथी 2.0 संवेदीकरण एवं जागरूकता कार्यशाला : डिजिटल कृषि को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को घर बैठे उपलब्ध होगी उन्नत तकनीकी जानकारी
छत्तीसगढ़ में निवेश और औद्योगिक विकास के अपार अवसर, उद्यमियों को मिला न्योता
किसानों के लिए आमदनी की असीम संभावनाओं के द्वार खोलेगा आंवला, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन और प्रदर्शनी होगी