रोडवेज बस स्टैंडों पर कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय : सफाई और सुविधाओं पर रहेगा फोकस, रोडवेज प्रबंध निदेशक ने दिए निर्देश
प्रत्येक प्लेटफॉर्म को दो हिस्सों में बांटकर दो कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी
पुरुषोत्तम शर्मा ने जयपुर, कोटा और भरतपुर जोन की समीक्षा बैठक में बस स्टैंडों को लेकर नई जिम्मेदारियां तय करने के निर्देश दिए।
जयपुर। राजस्थान रोडवेज प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा ने जयपुर, कोटा और भरतपुर जोन की समीक्षा बैठक में बस स्टैंडों को लेकर नई जिम्मेदारियां तय करने के निर्देश दिए। अब प्रत्येक प्लेटफॉर्म को दो हिस्सों में बांटकर दो कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। यह कर्मचारी अपने हिस्से की सफाई व्यवस्था और यात्री सुविधाएं सुनिश्चित करेंगे।
बस स्टैंडों के विकास में भामाशाहों को जोड़ने के भी प्रयास किए जाएंगे। साथ ही, चेकिंग टीमों को बसों का निरीक्षण करते समय यात्रियों को टिकट लेने के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाई जा सके।
Related Posts
Post Comment
Latest News
14 Sep 2026 16:30:12
हाथीगांव में गणेश चतुर्थी पर हाथियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए विशेष चिकित्सा शिविर शुरू। देशभर से आए विशेषज्ञ...

Comment List