वर्ल्ड डायबिटीज डे : युवाओं में तेजी से बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, 10 साल में 36 फीसदी की वृद्धि

25 साल से कम उम्र में भी टाइप-2 डायबिटीज की पहचान

वर्ल्ड डायबिटीज डे : युवाओं में तेजी से बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, 10 साल में 36 फीसदी की वृद्धि
डायबिटीज अब केवल बढ़ती उम्र की बीमारी नहीं रह गई है। बदलती जीवनशैली और अन्य कारणों के बीच कम उम्र के लोगों में भी टाइप-2 डायबिटीज के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं।

जयपुर। डायबिटीज अब केवल बढ़ती उम्र की बीमारी नहीं रह गई है। बदलती जीवनशैली और अन्य कारणों के बीच कम उम्र के लोगों में भी टाइप-2 डायबिटीज के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। पिछले एक दशक के आंकड़ों के अनुसार युवा वर्ग में डायबिटीज की प्रचलन दर में 36 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है जबकि वृद्धों में यह वृद्धि 11 प्रतिशत रही।

युवाओं में नए मामले 120 फीसदी बढ़े :

सीनियर एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ. पीपी पाटीदार ने बताया कि डायबिटीज के नए मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। पिछले दस वर्षों में युवाओं में नए मामलों की दर 120 प्रतिशत और वृद्ध वर्ग में 150 प्रतिशत बढ़ी है। 

इंसुलिन लेने का तरीका बदलने पर काम :

Read More दीपावली पर लोगों से गुलजार रहे बाजार, आज होगा घर-घर लक्ष्मी का आह्वान

डायबिटीज के उपचार में नई तकनीकों पर काम हो रहा है। नेजल स्प्रे इंसुलिन ऐसी ही एक तकनीक है जिसमें नाक के माध्यम से इंसुलिन शरीर तक पहुंचाई जाती है।
 इस तरीके में नाक की म्यूकोसा से इंसुलिन का अवशोषण होता है। इससे उन मरीजों को राहत मिलने की संभावना है जिन्हें बार-बार इंजेक्शन लेने में परेशानी होती है। शोध के अनुसार नाक के रास्ते दी जाने वाली इंसुलिन का असर ब्रेन-लिवर पाथवे पर भी हो सकता है। अधिक मरीजों में 25 वर्ष की उम्र से पहले ही इस बीमारी की पहचान हुई।

Read More वैशाली नगर के सिरियस ज्वैलर्स शोरूम को बनाया था निशाना, चाकू की नोक पर लूटे थे 7 हार और 31 अंगूठियां

डायबिटीज के पीछे काम करने वाले फैबकिन प्रोटीन पर रिसर्च :

Read More Weather Update : राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, 14-15 नवंबर को बारिश के आसार

डायबिटीज के इलाज को लेकर वैज्ञानिक फैबकिन नामक हार्मोन पर भी शोध कर रहे हैं। रिसर्च में सामने आया है कि यह हार्मोन इंसुलिन बनाने वाली पैनक्रियाज की बीटा सेल्स को नुकसान पहुंचाने में भूमिका निभा सकता है। शरीर के फैट टिश्यू से निकलने वाला एफएबीपी-4 प्रोटीन एडीके और एनडीपीके एंजाइम के साथ मिलकर फैबकिन कॉम्प्लेक्स बनाता है। यह प्रक्रिया बीटा सेल्स की कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकती है और इंसुलिन का उत्पादन कम होने का कारण बन सकती है। शोधकर्ताओं का मानना है कि फैबकिन को निष्क्रिय करने वाली दवाओं या एंटीडोट पर आगे काम किया जा सके तो भविष्य में डायबिटीज के उपचार की नई संभावनाएं खुल सकती हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, उत्तर-पश्चिमी जिलों में बारिश का अलर्ट  Weather Update : राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, उत्तर-पश्चिमी जिलों में बारिश का अलर्ट 
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश के 10 से...
दिल्ली की हवा बनी 'जहर', लोगों की सांसों पर संकट अस्पतालों में उमड़ी मरीजों की भीड़
महादेव सट्टा ऐप मामला : सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, 7 दिन की ईडी रिमांड पर, दोनों पक्षों के बीच देर शाम तक चली बहस
इंटरनेशनल मार्केट में उतार-चढ़ाव : चांदी सस्ती और जेवराती सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव  
बुजुर्गों से युवाओं तक मतदान का उत्साह, 100 वर्षीय बद्री बाई ने डाला वोट
40 विला की जांच पहुंची प्रदूषण नियंत्रण मंडल, आईएएस शिखर अग्रवाल के कार्यकाल की फाइलें तलब
रेलवे का बदलाव, RAC टिकट का दशकों पुराना सिस्टम हो सकता है बंद