एलीट मिस राजस्थान : पोस्टर लॉन्च के साथ शुरू हुई ताज की तलाश, प्रदेशभर में होंगे विशेष ऑडिशन
प्रतिभाओं को खोजकर उन्हें एक बड़ा फैशन प्लेटफॉर्म दिया जा सके
जयपुर। ग्लैमर, फैशन और मॉडलिंग की दुनिया में राजस्थान की प्रतिभाओं को नया मंच देने वाले एलीट मिस राजस्थान के सीजन-13 का शुभारंभ हुआ। जीटी सेंट्रल स्थित एक क्लब में हुए समारोह में पिछले सीजन्स की विजेताओं और पूर्व प्रतिभागियों ने मिलकर नए सीजन का पोस्टर लॉन्च किया।
फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री से जुड़े कई गणमान्य लोगों की मौजूदगी ने भी समारोह की रौनक बढ़ा दी। एलीट मिस राजस्थान के फाउंडर-डायरेक्टर गौरव गौड़ ने बताया कि इस बार सीजन-13 के ऑडिशन प्रदेश के कई प्रमुख शहरों में होंगे। इसके अलावा, जयपुर के विभिन्न गर्ल्स कॉलेजों में भी खास ऑडिशन रखे जाएंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा प्रतिभाशाली युवतियों को इस मंच तक पहुंचने का मौका मिल सके। उन्होंने कहा कि इस बार सीजन को और बड़े स्तर पर किया जाएगा, जिससे प्रदेश के अलग-अलग शहरों की छिपी हुई प्रतिभाओं को खोजकर उन्हें एक बड़ा फैशन प्लेटफॉर्म दिया जा सके।

Comment List