9 अगस्त को मंच पर दिखेगा युवा कलाकारों का हुनर, नाटक 'गुम' की हुई रिहर्सल
मंच प्रस्तुति और कैमरे के सामने अभिनय के प्रोफेशनल गुर सिखाए
युवा कलाकारों को मंच और कैमरे के लिए तैयार करने के उद्देश्य से कला कर्म प्रोडक्शन हाउस ने वैशाली नगर स्थित एसआर टॉवर में ‘गुम’ नाटक के कलाकारों की रिहर्सल। प्रतिभागियों को ऑडिशन, संवाद अदायगी, भाव-भंगिमा, मंच प्रस्तुति और कैमरा अभिनय का प्रशिक्षण दिया।
जयपुर। अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाले युवा कलाकारों को मंच और कैमरे के लिए तैयार करने के उद्देश्य से कला कर्म प्रोडक्शन हाउस की ओर से वैशाली नगर स्थित एसआर टॉवर में ‘गुम’ नाटक में काम करने वाले कलाकारों की रिहर्सल हुई। इससे पहले प्रतिभागियों को ऑडिशन, संवाद अदायगी, भाव-भंगिमा, मंच प्रस्तुति और कैमरे के सामने अभिनय के प्रोफेशनल गुर सिखाए।
रिहर्सल में चाइल्ड एक्टर अर्विक बैराठी, हर्ष, राहुल, आरव मोदी, क्रिष, प्रथम मित्तल और जितेश ने हिस्सा लिया। विपिन शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त कलाकार 9 अगस्त को रवींद्र मंच पर नाटक 'गुम' में अपने अभिनय का प्रदर्शन करेंगे।
Related Posts
Post Comment
Latest News
08 Aug 2026 16:18:09
1. 57 लड़कियों और महिलाओं से लोगों को इन्वेस्टमेंट के नाम पर कॉल करवाते थे।

Comment List