हवामहल स्मारक में लहराया तिरंगा, गूंजा देशभक्ति का जज्बा

कार्यक्रम में पर्यटकों, स्टूडेंट्स और होमगार्ड जवानों ने लिया हिस्सा

हवामहल स्मारक में लहराया तिरंगा, गूंजा देशभक्ति का जज्बा
‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत ऐतिहासिक हवामहल पर तिरंगा फहराकर देशभक्ति का संदेश दिया। स्मारक परिसर तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम में स्मारक अधीक्षक सरोजनी चंचलानी, स्टाफ, होमगार्ड जवान और कॉलेज विद्यार्थी शामिल।

जयपुर। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत ऐतिहासिक हवामहल स्मारक पर तिरंगा लहराकर देशभक्ति का संदेश दिया गया। इस दौरान हवामहल का ऐतिहासिक परिसर तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम में स्मारक अधीक्षक सरोजनी चंचलानी सहित स्मारक का स्टाफ, होमगार्ड के जवान और कॉलेज के स्टूडेंट्स मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान हवामहल घूमने पहुंचे पर्यटकों ने भी उत्साह के साथ भाग लिया और तिरंगे के साथ देशभक्ति की भावना को साझा किया। पर्यटकों और विद्यार्थियों ने तिरंगे के साथ फोटो खिंचवाईं और इस पल को अपने कैमरों में कैद किया। ऐतिहासिक हवामहल की पृष्ठभूमि में लहराता तिरंगा देशभक्ति और विरासत के खूबसूरत संगम का गवाह बना।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

किसी वाहन की कमानी टूट रही, तो किसी का बिगड़ रहा संतुलन किसी वाहन की कमानी टूट रही, तो किसी का बिगड़ रहा संतुलन
गड्ढों में तब्दील हुई टिपटा की सड़क, हर कदम पर खतरा।
हाड़ौती का ‘मिनी गोवा’ बेजार, बारिश की आस में पिकनिक स्पॉट
असर खबर का...मिट्टी और कार्य प्रगति का हटाया बोर्ड, दूर हुई बाधा
असर खबर का...आधुनिक मोटर मार्केट में निगम ने शुरू की सफाई
गुप्त वृन्दावन धाम में राधा-श्यामसुंदर विग्रह निर्माण का शुभारंभ, सीएम भजनलाल शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष शिलाओं का किया पूजन
बारिश ने बिगाड़ा रसोई का बजट: टमाटर समेत सब्जियों के दाम आसमान पर पहुंचे, गोभी 100 रुपये किलो तक बिकी
Weather Update : राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 24 में येलो अलर्ट