पूर्णिमा यूनिवर्सिटी मेंसुपर बाइक्स के साथ एफ -1 कार का रोमांच, कूपर और जगरनॉट भी प्रदर्शित
फोटोग्राफी एवं कंटेंट क्रिएशन से जुड़ी गतिविधियों में लिया हिस्सा
जयपुर। पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में शनिवार को जयपुर सुपर बाइकर्स सोसायटी जेएसबी और रेड बुल की ओर से आयोजित किया। इसमें 50 लाख रुपए तक कीमत वाली 30 से अधिक सुपर बाइक्स प्रदर्शित की। वहीं रेड बुल की ओर से एफ-1 स्टैटिक कार प्रदर्शित की गई, जो विद्यार्थियों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। कार्यक्रम में कूपर और जगरनॉट भी प्रदर्शित किए। विद्यार्थियों ने सुपर बाइक्स और विशेष वाहनों के साथ फोटो खिंचवाई तथा फोटोग्राफी एवं कंटेंट क्रिएशन से जुड़ी गतिविधियों में हिस्सा लिया। जेएसबी के प्रेसिडेंट तुषार ने कहा कि सुपर बाइकिंग केवल रोमांच नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है।
सुरक्षित राइडिंग के लिए हेलमेट, जैकेट और सेफ्टी पैड्स जैसी सुरक्षा सामग्री का उपयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि तेज रफ्तार के बजाय उस पर नियंत्रण रखना अधिक महत्वपूर्ण है और इसके लिए राइडर्स को प्रशिक्षण एवं नियमित अभ्यास की आवश्यकता होती है। पूर्णिमा यूनिवर्सिटी के एमडी राहुल सिंघी ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य सुपर बाइकर्स को मंच उपलब्ध कराने के साथ युवाओं के बीच मोटरस्पोर्ट्स और सुरक्षित राइडिंग के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

Comment List