रणथम्भौर में गूंजेगी बाघ संरक्षण की आवाज : 26 जून से शुरू होगा 5वां रॉयल रणथम्भौर इंटरनेशनल टाइगर वीक, देश के 6 बाघों की विरासत पर विशेष चर्चा

11 श्रेणियों में कंजर्वेशन अवॉर्ड्स

रणथम्भौर में गूंजेगी बाघ संरक्षण की आवाज : 26 जून से शुरू होगा 5वां रॉयल रणथम्भौर इंटरनेशनल टाइगर वीक, देश के 6 बाघों की विरासत पर विशेष चर्चा
रणथम्भौर में 26 से 28 जून तक 5वें रॉयल रणथम्भौर इंटरनेशनल टाइगर वीक का आयोजन “कंजर्व इंडियाज़ फाइनेस्ट टाइगर्स” थीम पर। संरक्षणवादियों, वन अधिकारियों और विशेषज्ञों की भागीदारी। “भारत के छह महान बाघ” सत्र आकर्षण।

जयपुर। वन्यजीव संरक्षण के उद्देश्य के साथ 5वें रॉयल रणथम्भौर इंटरनेशनल टाइगर वीक का आयोजन 26 से 28 जून तक रणथम्भौर में होगा। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम की थीम कंजर्व इंडियाज़ फाइनेस्ट टाइगर्स रखी गई है। आयोजन में संरक्षणवादियों, वन अधिकारियों, शोधकर्ताओं, फोटोग्राफरों, फिल्म निर्माताओं, पर्यटन विशेषज्ञों और वन्यजीव प्रेमियों को एक साझा मंच मिलेगा।

कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण भारत के छह महान बाघ विषय पर विशेष सत्र होगा, जिसमें उन दिग्गज बाघों की प्रेरक कहानियां साझा की जाएंगी जिन्होंने वन्यजीव संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आमाघाटी वाइल्डलाइफ रिजॉर्ट और कैसल झूमर बावड़ी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्य व्याख्यान, पैनल चर्चाएं, संरक्षण से जुड़ी प्रेरक कहानियां और फोटोग्राफी पहल भी शामिल रहेंगी। फेस्टिवल के संस्थापक सुनील मंगल के अनुसार प्रसिद्ध संरक्षणवादी डॉ. लतिका नाथ, प्रकृतिविद विजय सिंह मीणा, अभिनेता-निर्माता राहुल सिंह तथा वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक कार्तिक सत्यनारायण सहित कई विशेषज्ञ भाग लेंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

फिल्मी अंदाज में लग्जरी कारें चुराने वाला हिस्ट्रीशीटर दबोचा, 60 से ज्यादा मुकदमों का आरोपी निकला मास्टरमाइंड फिल्मी अंदाज में लग्जरी कारें चुराने वाला हिस्ट्रीशीटर दबोचा, 60 से ज्यादा मुकदमों का आरोपी निकला मास्टरमाइंड
जयपुर पश्चिम पुलिस ने वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 60 से अधिक मामलों में वांछित हिस्ट्रीशीटर कुंजीलाल गुर्जर...
दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 23 नई सेवाएं समयबद्ध कानून में शामिल, लाइसेंस-एनओसी तय समय सीमा में मिलेंगे
अमेरिका-ईरान वार्ता में बड़ी प्रगति: 60 दिन में अंतिम समझौते का रोडमैप, होर्मुज पर तनाव कम करने की पहल
नीट पुनर्परीक्षा पर सियासी संग्राम तेज: कांग्रेस ने केंद्र को घेरा, परीक्षा गड़बड़ियों पर जवाबदेही की मांग
भतीजे ने ही की चाची की हत्या : चांदी के कड़े लूटने के लिए काट दिए पैर, शव कुएं में फेंका
67 की उम्र में फिर बजे शहनाई के सुर: घासी राम ने 28 साल की सुनीता से रचाई शादी, पहली पत्नी बनीं सबसे बड़ी समर्थक
भरत तिवारी प्रकरण को लेकर काशी में सड़कों पर उतरा केसरिया भारत, दोषियों पर कार्रवाई की उठी मांग