हिंडोली में पेयजल योजनाओं का काम एक साल में होगा पूरा, विधायक चांदना ने कहा- अगले मार्च तक पानी पिला दोगे तो नई मिठाई लेकर आपके पास आऊंगा
ठेकेदार को नोटिस दिया छह करोड़ की पेनल्टी
राजस्थान विधानसभा में विधायक अशोक चांदना ने हिंडोली में पेयजल से जुड़ा मामला उठाया। विधायक चांदना ने कहा कि अगले मार्च तक पानी पिला दोगे तो नई मिठाई लेकर आपके पास आऊंगा। स्पीकर ने कहा कि अकेले को नहीं पूरे सदन को खिलानी।
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को विधायक अशोक चांदना ने हिंडोली में पेयजल से जुड़ा मामला उठाया। प्रश्नकाल में अशोक चांदना के प्रश्न पर जलदाय मंत्री कन्हैयालाल ने जवाब दिया, लेकिन विधायक चांदना ने कहा कि गुमराह करने वाला जवाब दिया है। आंकड़ा बदल दिया गया है। मंत्री ने कहा कि आंकड़ा बिल्कुल सही दिया, 2022 में जिस काम की स्वीकृत हुए उनके अभी तक अपग्रेडेशन पंप का वर्क ऑर्डर जारी नहीं किए। इस विभाग में क्या हो रहा है आप देख सकते हैं।
मंत्री ने कहा कि कुछ परमिशन तो हमारी सरकार के आने के बाद ली गई। ठेकेदार को नोटिस दिया छह करोड़ की पेनल्टी लगायी। मंत्री ने कहा कि एक साल में काम पूरा कर दिया जाएगा। विधायक चांदना ने कहा कि अगले मार्च तक पानी पिला दोगे तो नई मिठाई लेकर आपके पास आऊंगा। इस पर स्पीकर ने कहा कि अकेले को नहीं पूरे सदन को खिलानी है।

Comment List