राम जल सेतु लिंक परियोजना के कार्य समयावधि में हो पूरे : भजनलाल शर्मा ने दिए निर्देश, कहा- सिंचाई के लिए उपलब्ध होगा पर्याप्त जल

राज्य सरकार की अति महत्वाकांक्षी परियोजना

राम जल सेतु लिंक परियोजना के कार्य समयावधि में हो पूरे : भजनलाल शर्मा ने दिए निर्देश, कहा- सिंचाई के लिए उपलब्ध होगा पर्याप्त जल

शर्मा ने राम जल सेतु लिंक परियोजना के तहत चंबल एक्वाडक्ट का निरीक्षण कर कार्य समय पर और गुणवत्तापूर्ण पूरा करने के निर्देश दिए। 2,280 मीटर लंबी यह परियोजना पूर्वी राजस्थान के 17 जिलों की 40% आबादी को पेयजल व सिंचाई सुविधा देगी। अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए।

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राम जल सेतु लिंक परियोजना के कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। शर्मा बुधवार को बूंदी जिले की इंद्रगढ़ तहसील स्थित गुहाटा गांव में राम जल सेतु लिंक परियोजना के तहत निर्माणाधीन चंबल एक्वाडक्ट के कार्यों का निरीक्षण करने के दौरान यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राम जल सेतु लिंक परियोजना राज्य सरकार की अति महत्वाकांक्षी परियोजना है। इस परियोजना के माध्यम से पूर्वी राजस्थान के 17 जिलों में पेयजल एवं सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध हो सकेगा तथा प्रदेश की लगभग 40 प्रतिशत आबादी इससे लाभांवित होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सभी कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण हो।

उन्होंने कहा कि चम्बर एक्वाडक्ट राम जल सेतु लिंक परियोजना का एक महत्वपूर्ण घटक है, ऐसे में अधिकारी निर्माणाधीन कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें। उन्होंने परियोजना की प्रगतिरत कार्यों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को परियोजना की प्रगति की पूरी जानकारी दी और अधिकारियों ने बताया कि चम्बल एक्वाडक्ट कोटा के पीपल्दा समेल गांव तथा बूंदी के गुहाटा गांव के मध्य चम्बल नदी पर बनाया जा रहा है। इसकी कुल लंबाई 2 हजार 280 मीटर है। मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने बताया कि एक्वाडक्ट का निर्माण 5060 पाइलों एवं 77 पाइल कैपों पर किया जाएगा। एक्वाडक्ट में औसतन 384 गोलाकार स्तंभों का निर्माण होगा। साथ ही इसके जरिए चम्बल नदी के ऊपर जल का प्रवाह किया जाकर चम्बल नदी को क्रॉस किया जाएगा जिससे आमजन के लिए वाहनों के आवागमन की सुविधा भी उपलब्ध हो सकेगी।

इस अवसर पर शर्मा ने एक्वाडक्ट स्तंभ का पूजन किया। उन्होंने प्रोजेक्ट साइट पर राम जल सेतु ङ्क्षलक परियोजना के निर्माण कार्यों को लेकर तैयार की गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इससे पहले श्री शर्मा ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण का संदेश दिया। इस दौरान जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर, अतिरिक्त मुख्य सचिव जल संसाधन अभय कुमार सहित परियोजना से जुड़े अधिकारी  मौजूद थे।  

Tags: work

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट : जल प्रबंधन, नवीकरणीय ऊर्जा और हरित विकास पर चर्चा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट : जल प्रबंधन, नवीकरणीय ऊर्जा और हरित विकास पर चर्चा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत रासमस एबिल्डगार्ड क्रिस्टेंसन ने मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात की।
अजय पाल शर्मा के वायरल वीडियो पर सियासत तेज : अखिलेश यादव की चेतावनी, बोले-लोकतंत्र के अपराधी बख़्शे नहीं जाएंगे, ‘महिला सम्मान’ व ‘नारी वंदन’ जैसे दावों की वास्तविकता उजागर 
अमेरिकी दूतावास ने जारी किया सीमावर्ती शहर के लिए सुरक्षा अलर्ट, हिंसक आपराधिक गतिविधियों में वृद्धि होने की रिपोर्टेंआई सामने
नीरज कुमार का बड़ा हमला : जदयू में निशांत के प्रवेश के बाद तेजस्वी राजनीतिक तौर पर शांत और ट्विटर पर अशांत, जदयू के बिखरने की अफवाह 
पश्चिम बंगाल में केंद्र के शपथ ग्रहण में शामिल होने का सपना कभी पूरा नहीं होगा : अजय राय ने कहा-हम खोखले दावे नहीं करते, राहुल गांधी के प्रति जनता का समर्थन और स्नेह 
बेंगलुरू सिटी स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित
जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बना वाटर पॉजिटिव, जल संरक्षण में नई मिसाल