जयपुर सहित कई जिलों में आज शाम भी आंधी-बारिश के आसार, तापमान गिरने से मौसम में ठंडक
अधिकांश शहरों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने आज भी जयपुर सहित 19 जिलों में आंधी और बारिश का ऑरेंज, 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी। इस दौरान 70KM की स्पीड तक तेज हवाएं चलने की आशंका ।
जयपुर। प्रदेश में आंधी बारिश का दौर लगातार जारी है। इसके चलते रविवार देर रात भी जयपुर सहित कई जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। इससे आज सोमवार को भी मौसम में गर्मी का असर कम है और तापमान गिरने से मौसम में ठंडक घुली हुई है। मौसम के इस बदलाव से प्रदेश के अधिकांश शहरों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया।
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने आज भी जयपुर सहित 19 जिलों में आंधी और बारिश का ऑरेंज, 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 70KM की स्पीड तक तेज हवाएं चलने की आशंका है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
04 May 2026 16:28:17
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित। कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पर नेता और कार्यकर्ता सुबह से पहुंचने शुरू। टीवी स्क्रीनों...

Comment List