आमेर में मनीष सोनी की हत्या से पर्यटक गाइड्स में भारी आक्रोश, पर्यटन नगरी को दबंगई और अपराध का अड्डा नहीं बनने देंगे

पर्यटक गाइडों की सुरक्षा और मुआवजा मांग

आमेर में मनीष सोनी की हत्या से पर्यटक गाइड्स में भारी आक्रोश, पर्यटन नगरी को दबंगई और अपराध का अड्डा नहीं बनने देंगे
पर्यटक गाइड्स संघर्ष समिति के संयोजक रवि शंकर धाभाई ने आमेर में पर्यटक गाइड मनीष सोनी की हत्या की कड़ी निंदा की। उन्होंने सरकार से निष्पक्ष जांच, परिजनों को आर्थिक मुआवजा, सरकारी नौकरी और सुरक्षा देने की मांग की। धाभाई ने कहा कि पर्यटक और गाइड्स सुरक्षित रहेंगे तभी राजस्थान का पर्यटन सुरक्षित रहेगा।

जयपुर। जयपुर के वरिष्ठ पर्यटक गाइड एवं पर्यटक गाइड्स संघर्ष समिति के संयोजक रवि शंकर धाभाई का कहना कि पर्यटक गाइड्स की विभिन्न महत्वपूर्ण मांगों को अपने मांग पत्रों व शहीद स्मारक पर धरने आयोजन इत्यादि के माध्यम से राज्य सरकार व केंद्र सरकार से मांगो को पूर्व में ही मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व पर्यटन विभाग के उच्च अधिकारियों को इन समस्याओं के बारे में सभी का ध्यान आकर्षित किया जा चुका था। उन्होंने आगे कहा कि आमेर में 7 सितंबर को मनीष सोनी की हत्या पर की घोर निंदा की है और इस घटना ने आम नागरिकों, पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों तथा लाइसेंसधारी पर्यटक गाइडों में गहरा आक्रोश एवं चिंता उत्पन्न कर दी है। इस घटना को लेकर एवं सामाजिक कार्यकर्ता रवि शंकर धाभाई ने राज्य सरकार एवं पुलिस प्रशासन से मामले में तत्काल उच्चस्तरीय, निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई एवम पीड़ित परिवार की सुरक्षा , उनके परिवार के सदस्य को सरकारी नोकरी व उचित मुआवजा , उपलब्ध करवाने की मांग की है जिससे पीड़ित परिवाजनों को समय रहते न्याय मिल सके । अन्यथा पूरे राजस्थान में पर्यटक गाइड्स द्वारा सभी जिलों में बड़ा आंदोलन की चेतावनी दी है।

पर्यटक गाइड्स के हितों की रक्षा के लिए कई गत वर्षो से प्रयास कर रहे जयपुर के वरिष्ठ समाजसेवी ने रवि शंकर धाभाई ने कहा कि आमेर केवल जयपुर या राजस्थान की पहचान नहीं, बल्कि भारत की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत का विश्वस्तरीय केंद्र है। देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को राजस्थान की गौरवशाली संस्कृति, इतिहास और विरासत से परिचित कराने में लाइसेंसधारी पर्यटक गाइड महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में यदि पर्यटन स्थलों पर भय, दबंगई, धमकी, मारपीट अथवा आपराधिक गतिविधियों का वातावरण बनेगा तो इसका सीधा प्रभाव पर्यटकों की सुरक्षा, राजस्थान की पर्यटन छवि और हजारों परिवारों की आजीविका पर पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि मनीष सोनी की मौत से जुड़ी घटना को केवल एक आपराधिक घटना मानकर नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। धाभाई ने मांग की कि आमेर क्षेत्र में नशे में वाहन चलाने, पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों से अभद्रता, मारपीट, धमकी, अवैध वसूली अथवा जबरन हस्तक्षेप करने वाले व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी जाए। आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों के विरुद्ध कानून के तहत प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाए तथा नशीले पदार्थों के सेवन, बिक्री एवं तस्करी पर कठोर नियंत्रण किया जाए।

रविशंकर धाभाई जो कि पर्यटक गाइड्स की विभिन्न मांगों के लिए कई वर्षों से राज्य सरकार को आने मांग पत्रों व 4 धरने प्रदशर्न के मार्फ़त भी ध्यान दिला चुके है उन्होंने फिर एक बार मांग की कि पर्यटन स्थलों पर पुलिस गश्त बढ़ाई जाए तथा पुलिस एवं पर्यटन विभाग की संयुक्त निगरानी व्यवस्था लागू की जाए। लाइसेंसधारी गाइडों के लिए विशेष शिकायत प्रणाली एवं नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएं, ताकि किसी भी धमकी अथवा हिंसा की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई हो सके।

Read More जयपुर मंडल में स्वच्छता पखवाड़े के तहत शपथ व पौधारोपण कार्यक्रम

पर्यटक गाइड्स संघर्ष समिति के संयोजक रवि शंकर धाभाई ने स्पष्ट कहा कि “पर्यटक सुरक्षित होगा तो राजस्थान का पर्यटन सुरक्षित होगा और पर्यटन सुरक्षित होगा तो हजारों परिवारों की रोजी-रोटी सुरक्षित होगी। किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जा सकती। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि मनीष सोनी की मृत्यु के मामले में दोषियों को कानून के दायरे में लाकर पीड़ित परिवार को तुरंत प्रभाव से न्याय दिलाया जाए तथा आमेर सहित राजस्थान के सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों पर लाइसेंसधारी पर्यटक गाइडों, पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए ठोस एवं स्थायी व्यवस्था की जाए। रवि शंकर धाभाई ने कहा कि अब समय केवल आश्वासन का नहीं, बल्कि निर्णायक कार्रवाई का है। राजस्थान की ऐतिहासिक धरती पर अपराध, भय और दबंगई के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए।

Read More राजस्थान में 14 IPS के तबादले, जयपुर पुलिस मुख्यालय में भी बदलाव

Post Comment

Comment List

Latest News

बेला कासा बनी ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’, नवंबर में मिलेगा पुरस्कार बेला कासा बनी ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’, नवंबर में मिलेगा पुरस्कार
फाइनेंशियल एक्सप्रेस लीडरशिप अवॉर्ड्स के उद्घाटन संस्करण में बेला कासा को ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’ चुना गया है।यह पुरस्कार बेला...
‘परिसीमन का मकसद BJP को फायदा पहुंचाना था’, SIR को लेकर उमर अब्दुल्ला ने जताई बड़ी चिंता
विदेश से पढ़कर आए डॉक्टर : 23 दिन हुआ धरना, 12 दिन से भूख हड़ताल, स्टाइपेंड की मांग अधूरी 
पंजाब में 'आप' सरकार के भ्रष्टाचार का खेल खत्म होने का समय: सुनील जाखड़
टैक्स बकायेदारों को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर तक मिलेगा छूट का मौका
तातोपानी बंदरगाह को फिर से चालू करने के लिए चीन से बातचीत कर रहा नेपाल, लामसाल ने कहा- लगातार हो रही बातचीत
‘ज्ञानेश कुमार हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ के नारों से गूंजा विरोध मार्च, इंडिया गठबंधन ने चुनाव आयोग के खिलाफ खोला मोर्चा