धर्मांतरण मामले की हो गहन जांच : प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराना समाज के लिए अधिक खतरनाक, जूली ने कहा- कानून के अनुसार हो कार्रवाई

प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराना गंभीर विषय

धर्मांतरण मामले की हो गहन जांच : प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराना समाज के लिए अधिक खतरनाक, जूली ने कहा- कानून के अनुसार हो कार्रवाई
टीकाराम जूली ने कथित धर्मांतरण मामले की निष्पक्ष व गहन जांच की मांग करते हुए कहा कि प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराना गंभीर विषय है और दोषियों पर कानून के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं आरोपी को पेशी के दौरान थप्पड़ मारने की घटना पर उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं, न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान जरूरी है।

अलवर। राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने अलवर में कथित धर्मांतरण मामले को गंभीर बताते हुए इसकी निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है। जूली ने शनिवार को कहा कि किसी व्यक्ति को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है, तो यह अत्यंत गंभीर विषय है और ऐसे मामलों की पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि धर्म परिवर्तन के मामले में कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए और जांच एजेंसियों को बिना किसी दबाव के अपना काम करने दिया जाना चाहिए। प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराना समाज के लिए अधिक खतरनाक है और इसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

वहीं धर्मांतरण मामले के आरोपी राजकुमार को न्यायालय में पेशी के दौरान पूर्व विधायक ज्ञान देव आहूजा द्वारा थप्पड़ मारने की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए जूली ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है और अदालत अपना काम कर रही है, ऐसे में किसी भी जनप्रतिनिधि या व्यक्ति द्वारा आरोपी के साथ इस तरह का व्यवहार उचित नहीं कहा जा सकता।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरा घटनाक्रम राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश का हिस्सा प्रतीत होता है।  सोशल मीडिया पर बने रहने और राजनीतिक संदेश देने के लिए इस तरह की हरकतें की गई हैं।  भाजपा के लोग कुछ कहते हैं और कुछ करते हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कानून व्यवस्था और न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान किया जाना चाहिए और किसी भी मामले में फैसला अदालत और जांच एजेंसियों पर छोड़ना चाहिए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई