यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों में उत्साह, केंद्रों पर रही भीड़ 

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और पारदर्शिता के विशेष इंतजाम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों में उत्साह, केंद्रों पर रही भीड़ 
जयपुर में रविवार को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई। जिला प्रशासन की कड़ी निगरानी में पहली पारी में सामान्य अध्ययन और दूसरी पारी में सी-सैट का पेपर हुआ। केंद्रों पर सुरक्षा और जांच के सख्त इंतजाम रहे।

जयपुर। संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा के आयोजन को लेकर रविवार को शहर के परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली। परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थी सुबह से ही केंद्रों पर पहुंचने लगे। जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारी परीक्षा व्यवस्थाओं का लगातार निरीक्षण करते रहे तथा अभ्यर्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। परीक्षा की पहली पारी सुबह 11:30 बजे शुरू हुई, जिसमें सामान्य अध्ययन जीके का प्रश्नपत्र आयोजित किया गया। वहीं दूसरी पारी दोपहर 2:30 बजे से प्रारंभ होगी, जिसमें सी-सैट CSAT का प्रश्नपत्र होगा।

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और पारदर्शिता के विशेष इंतजाम किए गए। अभ्यर्थियों को सख्त जांच प्रक्रिया से गुजरने के बाद ही केंद्रों में प्रवेश दिया गया। प्रवेश द्वारों पर पहचान पत्र और प्रवेश पत्र की गहन जांच की गई तथा निषिद्ध सामग्री ले जाने पर रोक रही। सुबह से ही शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों और उनके परिजनों की आवाजाही बनी रही। कई केंद्रों के बाहर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह के साथ-साथ आत्मविश्वास भी दिखाई दिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

छत्तीसगढ़ में सुरक्षबलों ने कसी नक्सलियों पर नकेल : जंगल में छिपाकर रखा हथियारों का जखीरा बरामद, आईईडी और रायफल सहित कई सामग्री शामिल छत्तीसगढ़ में सुरक्षबलों ने कसी नक्सलियों पर नकेल : जंगल में छिपाकर रखा हथियारों का जखीरा बरामद, आईईडी और रायफल सहित कई सामग्री शामिल
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के डडईपानी जंगल में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के छिपाए हथियार और विस्फोटक बरामद किए। संयुक्त अभियान...
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मौत की रफ्तार : खड़े कैंटर में घुसी कार, सवाई माधोपुर के 4 लोगों की मौत
साइबर ठगों के जाल में फंसा युवक : गंवाए 10 लाख रुपए, मामला कराया दर्ज
तकनीक, गति और नवाचार से लड़े जाएंगे भविष्य के युद्ध : युद्ध के तौर-तरीकों में आया बदलाव, राजनाथ बोले- तकनीकी रूप से तैयार रहना बेहद जरूरी
चालक को आई झपकी : वाहन के पुलिया से नीचे गिरने से 7 लोग घायल, खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे थे सभी लोग
भाजपा के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग : सत्ता की कठपुतली बना ईसीआई, कांग्रेस चलाएगी राष्ट्रव्यापी अभियान
युद्ध खत्म होने के करीब, ईरान ने कहा- समझौते में होर्मुज खोलने पर फोकस