राजस्थान विधानसभा : डिजिटल लाइब्रेरी के मुद्दे पर सदन में पक्ष-विपक्ष में हुई बहस, मदन दिलावर और रामकेश मीणा के बीच तीखी नोकझोंक

जिले में 13 और उनके विधानसभा क्षेत्र में 4 डिजिटल लाइब्रेरी 

राजस्थान विधानसभा : डिजिटल लाइब्रेरी के मुद्दे पर सदन में पक्ष-विपक्ष में हुई बहस, मदन दिलावर और रामकेश मीणा के बीच तीखी नोकझोंक

राजस्थान विधानसभा के प्रश्नकाल में डिजिटल लाइब्रेरी मुद्दे पर सत्ता और विपक्ष में तीखी बहस हुई। विधायक राजेंद्र गुर्जर ने देवली-उनियारा क्षेत्र में डिजिटल पुस्तकालय की मांग उठाई। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा- क्षेत्र में चार और जिले में 13 डिजिटल लाइब्रेरी हैं।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में प्रश्नकाल में डिजिटल लाइब्रेरी के मुद्दे पर पक्ष विपक्ष में जमकर बहस हो गई। प्रश्नकाल में विधायक राजेन्द्र गुर्जर ने देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र के विद्यालयों में आधुनिक पुस्तकालय का प्रश्न उठाया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जवाब दिया तो राजेंद्र गुर्जर ने पूछा कि दिव्यांग, गरीब तबके के लोगों के लिए डिजिटल लाइब्रेरी कब बनेगी। दिलावर ने कहा कि जिले में 13 और उनके विधानसभा क्षेत्र में 4 डिजिटल लाइब्रेरी है। इस बीच उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश ने पूछा आधुनिक पुस्तकालय की परिभाषा क्या है।

मंत्री मदन दिलावर ने जवाब दिया कि हमारे यहां आधुनिक पुस्तकालय है ही नहीं, तो उसकी परिभाषा का प्रश्न ही नहीं उठता। रामकेश मीणा ने कहा कि शिक्षा मंत्री आप यह पद छोड़ दो भ्रष्टाचार मत करो। मदन दिलावर ने कहा कि दिमाग लगाकर आया करो यह डिजिटल पुस्तकालय है। इस विषय पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में जमकर नोक-झोंक हुई।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत