राजस्थान विधानसभा : कोर्ट के सवाल पर पटेल और जूली में छिड़ी बहस, सदन में हुआ हंगामा 

बहस करो तो अन्य मुद्दे पर बात करें

राजस्थान विधानसभा : कोर्ट के सवाल पर पटेल और जूली में छिड़ी बहस, सदन में हुआ हंगामा 

राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में विधि मंत्री जोगाराम पटेल और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के बीच कोर्ट खोलने से जुड़े सवाल पर बहस। जूली ने मंत्री के जवाब पर तंज कसा, पटेल ने उदाहरण देकर जवाब दिया। हंगामा बढ़ने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जताई।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में एक विधायक के कोर्ट खोलने से जुड़े सवाल पर विधि मंत्री जोगाराम पटेल के जवाब के दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने तंज कसा। इस कारण दोनों नेताओं के बीच कुछ देर तक बहस भी हुई।

पटेल के जवाब पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि सवा दो साल में जितने भी प्रश्न लगे उनमें सेम जवाब आते हैं। तंज कसते हुए कहा कि मंत्री तो ऐसे ही होने चाहिए। जूली के तंज पर उत्तर में जोगाराम पटेल ने कई उदाहरण दिए। पटेल ने बतौर विधि मंत्री 2 साल और 5 साल की तुलना करके बताई। पटेल और जूली दोनों में इस विषय पर कुछ देर तक नोक-झोंक हुई। इस कारण सदन में हंगामा हुआ। हंगामा बढ़ते देख विधानसभा अध्यक्ष देवनानी खड़े हुए और इस पर नाराजगी जताई। देवनानी ने कहा कि प्रश्न कल है यह बहस का मुद्दा नहीं, बहस करो तो अन्य मुद्दे पर बात करें। आप दोनों अच्छे विद्वान हैं अच्छी मित्रता भी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ