जयपुर के बाजारों में दीपावली की रौनक, छुट्टी के दिन भी लगा जाम

छोटी चौपड़ पर मिट्टी के सामान खरीदते लोग 

जयपुर के बाजारों में दीपावली की रौनक, छुट्टी के दिन भी लगा जाम
दीपावली पर्व नजदीक आते ही गुलाबी नगरी जयपुर के प्रमुख बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। रविवार को अवकाश होने के बावजूद छोटी चौपड़,चांदपोल बाजार सहित प्रमुख बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी।

जयपुर। दीपावली पर्व नजदीक आते ही गुलाबी नगरी जयपुर के प्रमुख बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। रविवार को अवकाश होने के बावजूद छोटी चौपड़,चांदपोल बाजार सहित प्रमुख बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। इसके चलते कई स्थानों पर जाम के हालात बने रहे और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

वहीं, दीपावली की तैयारियों के बीच मिट्टी के दीये और बर्तनों की खरीदारी भी शुरू हो गई है। बाजारों में सजे मिट्टी के दीये आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। सीकर रोड पर दीपावली के अवसर पर आकर्षक रोशनी और सजावट की तैयारियां की जा रही हैं।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कुंभ से पहले नासिक में बजे शंख, बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड कुंभ से पहले नासिक में बजे शंख, बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
गोदावरी तट पर रविवार को 501 लोगों ने एक साथ शंख बजाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। अमेरिका में 303 लोगों...
दिल्ली महारैली के लिए राजस्थान कांग्रेस को 1 लाख कार्यकर्ताओं का लक्ष्य, जयपुर में तैयारियों की समीक्षा
मान​हानि केस में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर MP-MLA कोर्ट का फैसला
शरद पूर्णिमा पर सामूहिक श्रीविद्या ध्यान का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
पंचायत चुनाव पहला चरण : सरपंचों के परिणाम जारी, 83.05 प्रतिशत रहा मतदान
जयपुर के बाजारों में दीपावली की रौनक, छुट्टी के दिन भी लगा जाम
इनासियो लूला चौथी बार बने ब्राजील के राष्ट्रपति, बोल्सोनारो ने ठुकराए नतीजे