मुख्यमंत्री आवास पर होगा जल संचय- जन भागीदारी विषय पर संवाद कार्यक्रम

कार्यों का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया जाएगा

मुख्यमंत्री आवास पर होगा जल संचय- जन भागीदारी विषय पर संवाद कार्यक्रम

राजकीय महाविद्यालय सांगानेर में आयोजित कार्यक्रम में सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में वर्षा जल संचयन के कार्यों का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया जाएगा।

जयपुर। कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के अंतर्गत जल संचय- जन भागीदारी विषय पर एक संवाद कार्यक्रम मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर शहर के 200 उद्यमियों, समाजसेवियों और प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संवाद कर उन्हें प्रदेश को जल आत्मनिर्भर बनाने की अभिनव पहल से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे। इससे पूर्व शाम को ही राजकीय महाविद्यालय सांगानेर में आयोजित कार्यक्रम में सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में वर्षा जल संचयन के कार्यों का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया जाएगा।

अक्टूबर माह में सूरत में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल द्वारा शुरू किया गया यह कार्यक्रम पूरे देश में जल संचयन में जनभागीदारी का  प्रेरणास्रोत बनता जा रहा है। गुजरात सहित दूसरे राज्यों में रह रहे राजस्थानी व्यवसायी राजस्थान में अपने-अपने गृह जिले में जल संचयन कार्य में जुड़ने के लिए आगे आ रहे हैं। स्थानीय भामाशाहों को साथ लेकर भी ग्रामीण क्षेत्रों में रिचार्ज शाफ्ट संरचनाओं का निर्माण करवाया जा रहा है।

कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान का उद्देश्य वर्षाजल संचय के द्वारा प्रदेश में भूजल स्तर की गिरावट को रोकना है।  शुरुआती स्तर पर इस अभियान में सिरोही, पाली, जोधपुर, भीलवाड़ा, झुंझुनूं और जयपुर जिलों को जोड़ा गया है। भूजल पर अत्यधिक निर्भरता के कारण 216 पंचायत समितियां यानी प्रदेश का 72 प्रतिशत भाग अतिदोहित श्रेणी में आ गया है, जिसमें भूजल की गुणवत्ता भी खराब हुई है। इस अभियान से भूजल स्तर में गिरावट रोकने के साथ-साथ घरेलू उपयोग तथा कृषि कार्यों के लिए जल की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकेगी। अभियान में पर्यावरण अनुकूल रिचार्ज शाफ्ट संरचनाओं से व्यर्थ बह जाने वाले वर्षा जल और भाप बन कर उड़ जाने वाले सतही जल की एक-एक बूंद के संचय, संग्रहण एवं पुर्नभरण पर फोकस किया जाएगा।

 

Read More अवैध कब्जों पर जेडीए कसेगा शिकंजा : चलेगा विशेष अभियान, 2 माह में 233 करोड़ की भूमि कब्जा मुक्त

Tags: bhajanlal

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला