जलदाय विभाग की होगी बैठक : नहरबंदी के समय पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था पर होगी विशेष चर्चा, बांधों से सप्लाई का होगा आकलन

में पेयजल किल्लत पर जल परिवहन के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की जा चुकी हैं

जलदाय विभाग की होगी बैठक : नहरबंदी के समय पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था पर होगी विशेष चर्चा, बांधों से सप्लाई का होगा आकलन

बढ़ती गर्मी और संभावित जल संकट को लेकर सरकार सतर्क हो गई है। 13 अप्रैल को सचिवालय में जल संसाधन व जलदाय विभाग की बैठक में 23 प्रमुख बांधों के जलस्तर और आपूर्ति की समीक्षा होगी। नहरबंदी के दौरान 13 जिलों में पेयजल व्यवस्था पर खास फोकस रहेगा, ताकि मई-जून में जल संकट से राहत मिल सके।

जयपुर। प्रदेश में बढ़ती गर्मी और संभावित जल संकट को देखते हुए प्रदेश के 23 प्रमुख बांधों में मौजूदा जल स्तर और उनसे हो रही पेयजल आपूर्ति का आकलन किया जाएगा, ताकि मई और जून के माह में लोगों को पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी मुहैया करवाया जा सकेगा। इसके लिए 13 अप्रैल को सचिवालय में जल संसाधन विभाग और जलदाय विभाग की संयुक्त बैठक होगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक के दौरान नहरबंदी के समय 13 जिलों में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था पर विशेष चर्चा होगी। अधिकारियों की ओर से मई और जून माह में संभावित जलापूर्ति की योजना पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो। जलदाय विभाग की ओर से गर्मियों के लिए पानी की व्यवस्था को लेकर कार्य योजना पहले ही जारी कर दी गई है। इसके लिए फील्ड अभियंताओं को पाबंद किया गया है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल किल्लत पर जल परिवहन के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की जा चुकी हैं।

Tags: water

Post Comment

Comment List

Latest News

भजनलाल शर्मा ने सैर के दौरान आमजन से की मुलाकात : बच्चों से मिलाया हाथ और महिला से हाथ जोड़कर स्वीकार किया अभिवादन, लोगों से पूछा हाल भजनलाल शर्मा ने सैर के दौरान आमजन से की मुलाकात : बच्चों से मिलाया हाथ और महिला से हाथ जोड़कर स्वीकार किया अभिवादन, लोगों से पूछा हाल
शर्मा ने रविवार सुबह सैर के दौरान आमजन से आत्मीय मुलाकात की। लोकभवन रोड पर टहलते हुए उन्होंने बच्चों से...
मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी को लिखा पत्र : महिला आरक्षण और परिसीमन पर उठाए सवाल, कहा- लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सर्वदलीय बैठक में सभी पक्षों और राज्यों से हो व्यापक चर्चा
अतिरिक्त यातायात को देखते हुए  3 जोड़ी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन : यात्रियों हो होगी सुविधा, जानें कब रवाना होगी ट्रेन
यूएन महासचिव पद के चयन प्रक्रिया में पूरी तरह सक्रिय रहेगा रूस : उम्मीदवारों के नामांकन पर बारीकी से रख रहे नजर, लोग्विनोव ने कहा- अंतरराष्ट्रीय राजनीति के संदर्भ में यह पद अत्यंत महत्वपूर्ण
जलदाय विभाग की होगी बैठक : नहरबंदी के समय पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था पर होगी विशेष चर्चा, बांधों से सप्लाई का होगा आकलन
उत्तराखंड में अनियंत्रित वाहन गहरी खाई में गिरा : हादसे में चालक की मौत, आपदा मोचन बल के जवानों ने बरामद किया शव
ऑडी कार हादसा : आरोपी को हाईकोर्ट से मिली जमानत, रिहा करने के आदेश