नवरात्रि से दिवाली तक बाजार में बढ़ेगी रौनक : प्रदेश के कारोबार को मिलेगी नई रफ्तार, ऑटो सेक्टर की सेल में में 20%  ग्रोथ की संभावना

प्रदेश में 50 हजार और जयपुर में 10 हजार करोड़ के कारोबार की उम्मीद

नवरात्रि से दिवाली तक बाजार में बढ़ेगी रौनक : प्रदेश के कारोबार को मिलेगी नई रफ्तार, ऑटो सेक्टर की सेल में में 20%  ग्रोथ की संभावना
नवरात्रि से दीपावली तक राजस्थान के व्यापारियों को 50 हजार करोड़ और जयपुर में 10 हजार करोड़ रुपए के कारोबार की उम्मीद। फोर्टी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल के अनुसार, त्योहारों पर ज्वेलरी, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े, वाहन और सजावटी सामान की मांग बढ़ेगी।

जयपुर। नवरात्रि से शुरू होगा त्योहारों का सीजन, जयपुर सहित राजस्थान के व्यापारिक बाजारों के लिए नई उम्मीदें लेकर आया है। नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस और दीपावली तक चलने वाले इस सीजन में उपभोक्ताओं की खरीदारी बढ़ने से खुदरा कारोबार, थोक व्यापार और विनिर्माण क्षेत्र को गति मिलने की संभावना है। त्योहारों पर परंपरागत खरीदारी के साथ अब इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल, वाहन, होम डेकोर और ऑनलाइन शॉपिंग का दायरा भी बढ़ रहा है। इससे बाजार में कारोबार के नए अवसर बन रहे हैं।

फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (FORTI) के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल के अनुसार, “नवरात्रि से दिवाली तक का समय राजस्थान के व्यापार और उद्योग जगत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस दौरान बाजार में मांग बढ़ने से छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े कारोबारियों तक को अवसर मिलते हैं। त्योहारों की खरीदारी का लाभ केवल रिटेल व्यापार तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इसका असर मैन्युफैक्चरिंग, ट्रांसपोर्ट, पैकेजिंग, वेयरहाउसिंग और रोजगार पर भी पड़ता है। यदि व्यापारियों को बेहतर व्यावसायिक माहौल, सुगम परिवहन और ग्राहकों को आकर्षक विकल्प मिलें, तो इस सीजन में कारोबार को और गति मिल सकती है, इस बार नवरात्र से लेकर दिवाली तक महीने भर के दौरान प्रदेश में 50 हजार और जयपुर में 10 हजार करोड़ के कारोबार की उम्मीद है।

डिजिटल बाजार और बेहतर ग्राहक सेवा पर जोर :

इस बार कारोबारियों के लिए ऑनलाइन प्रचार, डिजिटल पेमेंट, सोशल मीडिया मार्केटिंग और ग्राहकों को बेहतर खरीदारी अनुभव देना भी महत्वपूर्ण रहेगा। आकर्षक उत्पाद रेंज, उचित कीमत, गुणवत्ता और समय पर डिलीवरी के जरिए व्यापारी अधिक ग्राहकों तक पहुंच सकते हैं। वहीं, बाजारों में पार्किंग, यातायात प्रबंधन और साफ-सफाई जैसी सुविधाएं बेहतर होने से ग्राहकों की आवाजाही आसान होगी।

Read More मुहाना पुलिस पूछताछ के लिए थाने लाई, तबीयत बिगड़ी; 19 वर्षीय युवक की एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हालांकि, कारोबार की वास्तविक वृद्धि उपभोक्ताओं की क्रय शक्ति, उत्पादों की कीमतों और बाजार में मांग पर निर्भर करेगी। व्यापारियों के लिए जरूरी होगा कि वे मांग के अनुसार स्टॉक रखें और अनावश्यक लागत से बचें। त्योहारों का यह सीजन राजस्थान के व्यापारिक तंत्र के लिए बिक्री बढ़ाने के साथ स्थानीय उत्पादों, छोटे कारोबारियों और रोजगार को प्रोत्साहन देने का भी अवसर है।

Read More झालाना में 9 सालों में 3.16 लाख से ज्यादा पर्यटक आए, 19.25 करोड़ से अधिक की हुई आय

त्योहारों का सीजन व्यापारियों के लिए साल के सबसे महत्वपूर्ण कारोबारी अवसरों में से एक है। इस दौरान आम परिवारों के खर्च में बढ़ोतरी होती है और इसका सकारात्मक असर बाजार की विभिन्न श्रेणियों पर पड़ता है।

Read More जयपुर एयरपोर्ट पर आतंकी हमले की मॉकड्रिल, सीआईएसएफ ने संभाला मोर्चा

ज्वेलरी से लेकर ऑटोमोबाइल तक बढ़ेगी मांग :

त्योहारों के दौरान सोने-चांदी के आभूषण, कपड़े, रेडीमेड गारमेंट्स, मिठाइयां, ड्राई फ्रूट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल फोन, फर्नीचर और सजावटी सामान की मांग बढ़ने की संभावना है। धनतेरस पर सोने-चांदी, बर्तन और अन्य शुभ वस्तुओं की खरीदारी को लेकर बाजार में विशेष गतिविधियां रहती हैं। वहीं, दिवाली पर घरों की सजावट, गिफ्ट पैक, लाइटिंग, मिठाई और पूजा सामग्री से जुड़े कारोबार को भी लाभ मिलता है।

ऑटोमोबाइल सेक्टर में दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जोरदार उछाल देखने को मिल सकता है फोर्टी का अनुमान है कि इस बार नवरात्रि से दिवाली तक वाहनों की बिक्री में पिछले साल की तुलना में 20% की ज्यादा ग्रोथ होने की संभावना है। जबकि रियल एस्टेट और होम इम्प्रूवमेंट से जुड़े कारोबार में भी त्योहारों के दौरान ग्राहकों की दिलचस्पी बढ़ सकती है। कंपनियों और संस्थानों की ओर से कर्मचारियों, ग्राहकों और कारोबारी सहयोगियों को उपहार देने की परंपरा से कॉरपोरेट गिफ्टिंग का बाजार भी सक्रिय होता है।

जयपुर के कारोबारियों को स्थानीय मांग के साथ पर्यटन से भी उम्मीद :

जयपुर के जौहरी बाजार, बापू बाजार, किशनपोल, एमआई रोड, वैशाली नगर, मानसरोवर और अन्य प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों में त्योहारों के दौरान ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने की संभावना है। जयपुर की ज्वेलरी, हस्तशिल्प, कपड़ा, ब्लू पॉटरी और सजावटी उत्पादों की पहचान के कारण स्थानीय ग्राहकों के साथ पर्यटकों की खरीदारी भी कारोबार को सहारा दे सकती है। प्रदेश के अन्य शहरों में भी स्थानीय बाजारों, मंडियों और व्यापारिक केंद्रों में मांग बढ़ने की उम्मीद है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

14 अक्टूबर को निकलेगी भगवान श्रीराम की भव्य बारात, मथुरा के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन 14 अक्टूबर को निकलेगी भगवान श्रीराम की भव्य बारात, मथुरा के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन
रामलीला मैदान में होने वाले इस आयोजन में मथुरा के प्रसिद्ध कलाकार भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का मंचन करेंगे।...
नितिन नवीन ने काशी क्षेत्र की 71 विधानसभा सीटों और एमएलसी चुनाव में कार्यकर्ताओं को दिया जीत मंत्र 
रवींद्रनाथ टैगोर से नवनेथेम "नावी" पिल्ले तक, इन भारतीय मूल की हस्तियों ने दुनिया में बढ़ाया देश का मान
17 अक्टूबर को सजेगी ‘अनकही दास्तान’ की महफिल, राजीव भट्ट गीतों और गजलों से सुनाएंगे अपनी संगीत यात्रा
शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 879 अंक उछला, निफ्टी 22,520 के पार
अमेरिकी रक्षा मंत्री का दावा, फोर्ट हुड हमले के दोषी को 'फायरिंग स्क्वाड' से दी जाने वाली सज़ा-ए-मौत की होगी लाइव-स्ट्रीमिंग
नवरात्रि से दिवाली तक बाजार में बढ़ेगी रौनक : प्रदेश के कारोबार को मिलेगी नई रफ्तार, ऑटो सेक्टर की सेल में में 20%  ग्रोथ की संभावना