Weather Update : प्रदेश में सर्दी के असर में उतार चढ़ाव, शेखावाटी में शीतलहर का अलर्ट जारी

न्यूनतम तापमान भी सामान्य से नीचे रहने का पूर्वानुमान

Weather Update : प्रदेश में सर्दी के असर में उतार चढ़ाव, शेखावाटी में शीतलहर का अलर्ट जारी

प्रदेश में सर्दी के असर में उतार चढ़ाव बना हुआ है। कभी तापमान बढ़ रहा है तो कभी घट रहा है। वहीं दिसंबर की शुरुआत के साथ ही सर्दी का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने 3 से 5 दिसंबर को चूरू, झुंझुनूं और सीकर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। वहीं आज सुबह सीकर में घना कोहरा रहा। यहां कई ग्रामीण इलाकों में विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम रही।

जयपुर। प्रदेश में सर्दी के असर में उतार चढ़ाव बना हुआ है। कभी तापमान बढ़ रहा है तो कभी घट रहा है। वहीं दिसंबर की शुरुआत के साथ ही सर्दी का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने 3 से 5 दिसंबर को चूरू, झुंझुनूं और सीकर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। वहीं आज सुबह सीकर में घना कोहरा रहा। यहां कई ग्रामीण इलाकों में विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम रही। शेखावाटी के इलाकों के साथ अलवर व एनसीआर के एरिया में भी कोहरे का असर रहा है। कई जिलों में बादल भी छाए हुए हैं। इधर भिवाड़ी में कोहरे और पॉल्यूशन से परेशानी बढ़ गई है। यहां का एयर क्वालिटी लेवल 300 (खतरनाक) के ऊपर है।

राजस्थान में इस बार दिसंबर, जनवरी और फरवरी में कड़ाके की सर्दी पड़ने का अनुमान है। इस दौरान शीतलहर के दिन भी सामान्य से ज्यादा रहेंगे और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से नीचे रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि इस दौरान मावठ (बारिश) थोड़ी कम होने की संभावना है, जिसके कारण दिन का तापमान औसत के आसपास रहने का अनुमान है। उत्तरी राजस्थान के साथ पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के हिस्सों में तेज सर्दी का असर देखने को मिलेगा, जबकि पश्चिमी राजस्थान के हिस्सों में सर्दी सामान्य रहने का अनुमान है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल
पुणे नगर निगम चुनाव के दौरान एनसीपी नेता अंकुश काकडे ने ईवीएम में तकनीकी खराबी और समय की विसंगति का...
फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी : एक दिन में चांदी 18,000 रुपए महंगी, जानें क्या है भाव 
जापान के होक्काइडो में 5.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
भारत रिन्यूएबल एक्सपो-2026 का जयपुर में भव्य आयोजन, मानसरोवर के वीटी ग्राउंड पर 16 से 18 जनवरी तक जुटेंगे देश-विदेश के रिन्यूएबल एनर्जी दिग्गज
डमी परीक्षार्थियों के जरिए वरिष्ठ अध्यापक बना अभियुक्त, 2 साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
ईरान से गुजरने वाली कई भारतीय उड़ानें रद्द, कई के मार्ग बदले, केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन
दिसंबर में वस्तु व्यापार घाटा बढ़कर 25.04 अरब डॉलर पर पहुंचा