शहर में आज 100 से ज्यादा इलाकों में रहेगी बिजली बंद, मेंटेनेंस के चलते सुबह 10 से शाम 6 बजे तक रहेगा पावरकट

अलग-अलग क्षेत्रों के लिए कटौती का समय तय किया

शहर में आज 100 से ज्यादा इलाकों में रहेगी बिजली बंद, मेंटेनेंस के चलते सुबह 10 से शाम 6 बजे तक रहेगा पावरकट
मेंटेनेंस कार्य के चलते शहर के 100 से अधिक इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित। बिजली विभाग के अनुसार, सुबह 10 से दोपहर 2 बजे, दोपहर 2 से शाम 6 बजे तथा दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक अलग-अलग क्षेत्रों में कटौती।

जयपुर। जयपुर में मेंटेनेंस के चलते 100 से ज्यादा इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली विभाग की ओर से मेंटेनेंस कार्य के चलते अलग-अलग क्षेत्रों के लिए कटौती का समय तय किया गया है।

सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक:- जेपी कॉलोनी, रामनगर, तेरापंथी स्कूल, मेन रोड हाउसिंग बोर्ड, वाटर वर्क्स, फिरदोस मस्जिद, बैंक ऑफ बड़ौदा, खड्डे वाला पार्क, आमेर रोड, दशहरा कोठी, राजस्थली, मार्कपोलो, भंडारी ज्वेलर्स, नेहरू सेवा-सदन, सीतारामपुरी, मिनी हवामहल और गोविंद नगर पूर्व में बिजली बंद रहेगी। इनके आसपास के क्षेत्र भी प्रभावित रहेंगे। इसके साथ ही विधानसभा नगर, जनकपुरी, नारायण वाटिका, वैशाली प्राइम, एकता नगर एस, राठी नगर, आम्रपाली नगर, पिपली ढाणी, डेंटल कॉलेज, कृष्णा कृपा-1, 2 और 3, साइंस पार्क, अभिनंदन सामुदायिक केंद्र, चित्रकूट सेक्टर-1, 2 और 3, सरस्वती पथ, मेपल गार्डन, स्टेडियम और गांधी पथ में भी बिजली कटौती रहेगी। खजाने वालों का रास्ता, चांदपोल बाजार की दुकानें, बधारणजी का चौक, बद्रीनाथजी का चौक और आसपास का क्षेत्र प्रभावित रहेगा। राजापार्क क्षेत्र में गली नंबर 2 से 6, एलबीएस कॉलेज, सामुदायिक केंद्र, शांति पथ, मनु मार्ग, उदय मार्ग, जवाहर नगर थाना और अष्टा स्कूल में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी। मालवीय नगर क्षेत्र में निगम बाजार, सेक्टर.1 और 2, डीप टेंट हाउस, आटा चक्की और आसपास के क्षेत्र में भी बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक:- धावास सरकारी स्कूल, अरिहंत वाटिका, एकता नगर, अयोध्या नगर, शिव वाटिका, विधानसभा नगर, अवधपुरी, अनूप वाटिका, झोटवाड़ा रोड, डेजर्ट इन, पानीपेच सरकारी स्कूल, बस्सी सीतारामपुरा, चित्रकूट सेक्टर-1, ग्लोबल हार्ट, सुरमन संस्थान, तलाई पार्क, नर्सरी सर्किल और विनोबा भावे नगर और आसपास का क्षेत्र।

राजापार्क क्षेत्र में एसी मार्केट, प्रभु मार्ग, पंचशील अपार्टमेंट, किशोरी अपार्टमेंट, बैंक ऑफ  बड़ौदा, नानक प्लाजा, टेलीफोन एक्सचेंज, त्रिवेणी अपार्टमेंट और बुफे टिफिन सेंटर में बिजली बंद रहेगी।

Read More फायरमैन की पदोन्नति से हाईकोर्ट की रोक हटी, अधिकरण में अपील दायर करने की छूट

मालवीय नगर क्षेत्र में सेक्टर-1 से 3 के कुछ हिस्से, राजकीय बालिका स्कूल, जेडीए क्वार्टर और आसपास के क्षेत्र। बाबा हरिश्चंद्र मार्ग, तीतर वालों की गली, गणेश चौक, चांदपोल बाजार और आसपास के इलाके।

Read More साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़: म्यूल अकाउंट में पहुंच रही थी ठगी की रकम; फर्जी कॉल, एसएमएस, ओटीपी और फिशिंग लिंक से बनाते थे शिकार

दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक:- शास्त्री नगर में 5 पीएंडटी कॉलोनी, टेलीफोन एक्सचेंज, झूलेलाल मंदिर, पेट्रोल पंप रोड, शनि मंदिर, मयूर कॉम्प्लेक्स, अभिनंदन टावर, सेक्टर नंबर-4, बीएसएनएल ऑपिफस और आसपास के क्षेत्र। इसके अलावा ब्रह्मपुरी वाटर वर्क्स, ब्रह्मपुरी थाना, नगर निगम स्कीम नंबर 2 और 3, विनायक गेस्ट हाउस, सूरज रेस्टोरेंट, रतनम ज्वेलर्स, जयपुर मॉल, होटल हॉलिडे और आसपास के क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।

Read More मथानिया में सियासत का हेलमेट वार! उपाध्यक्ष चुनाव में सिर पर सुरक्षा कवच पहनकर पहुंचीं दिव्या मदेरणा

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

2047 का जयपुर कैसा हो : विशेषज्ञों ने सुझाए विकास के रास्ते, प्लानिंग से लेकर परिवहन, आवास, निवेश और पर्यावरण तक पर हुआ संवाद 2047 का जयपुर कैसा हो : विशेषज्ञों ने सुझाए विकास के रास्ते, प्लानिंग से लेकर परिवहन, आवास, निवेश और पर्यावरण तक पर हुआ संवाद
राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में ‘जयपुर डेवलपमेंट मास्टर प्लान 2047’ पर विशेष संवाद आयोजित। डेजर्ट डायमंड फाउंडेशन के कार्यक्रम में नगर...
एशियन गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी, शूटिंग के गोल्ड से मेडल टैली में हुआ इजाफा
महापौर चुनाव से पहले कांग्रेस का धरना : अंदर प्रवेश रोकने पर विधायक रफीक खान भड़के, भाजपा नेताओं के प्रवेश पर उठाए सवाल
हम जीतेंगे! नेतन्याहू ने 'नरसंहार के आरोप' को नकारा, संरा से बड़े पैमाने पर बहिर्गमन की नहीं की परवाह
श्रीविजयनगर में कांग्रेस के सुशील मिड्ढा जीते : सुकेत नगरपालिका में भाजपा के जितेन्द्र बने अध्यक्ष, कांग्रेस के उमरदीन को हराया
अल्बर्ट हॉल पर ‘स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वच्छता मित्रों से की आत्मीय बातचीत, नितिन नवीन ने दिलाई शपथ
शहर में आज 100 से ज्यादा इलाकों में रहेगी बिजली बंद, मेंटेनेंस के चलते सुबह 10 से शाम 6 बजे तक रहेगा पावरकट