रबी फसल के दौरान रहेगा जल संकट, किसानों को कम पानी वाली फसलों की बुआई की सलाह

पौंग बांध का वर्तमान जल स्तर 1372 फीट

रबी फसल के दौरान रहेगा जल संकट, किसानों को कम पानी वाली फसलों की बुआई की सलाह
राजस्थान में रबी सीजन के दौरान किसानों को जल संकट का सामना करना पड़ सकता है। पौंग और भाखड़ा बांधों में पिछले वर्ष की तुलना में जल स्तर कम। पौंग में करीब 19 फीट और भाखड़ा में 34 फीट कमी दर्ज। किसानों को कम पानी वाली फसलों की बुआई की सलाह।

जयपुर। राजस्थान में इस बार रबी फसल के दौरान किसानों को जल संकट का सामना करना पड़ सकता है। जल संसाधन विभाग ने किसानों को कम पानी की जरूरत वाली फसलों की बुआई करने की सलाह देना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से पौंग और भाखड़ा बांधों में पिछले वर्ष की तुलना में कम जल भराव को इसकी प्रमुख वजह बताया जा रहा है। पौंग बांध का वर्तमान जल स्तर 1372 फीट है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में जल स्तर 1391.33 फीट था। यानी इस बार बांध में करीब 19 फीट कम पानी है। इसी तरह भाखड़ा बांध का वर्तमान जल स्तर 1643 फीट दर्ज किया गया है, जबकि 8 सितंबर 2025 को यह 1677 फीट था। दोनों प्रमुख बांधों में जल स्तर की यह कमी रबी सीजन में सिंचाई व्यवस्था पर असर डाल सकती है।

जल उपलब्धता कम रहने की आशंका को देखते हुए विभाग किसानों को ऐसी फसलों का चयन करने के लिए जागरूक कर रहा है, जिनमें सिंचाई की जरूरत कम होती है। इससे पानी की उपलब्धता के अनुरूप फसल क्षेत्र को संतुलित रखने में मदद मिल सकेगी। फर्स्ट इंडिया ने पहले ही आशंका जताई थी कि इस बार पौंग और भाखड़ा में कम पानी के चलते रबी सीजन किसानों के लिए भारी पड़ सकता है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सऊदी अरब में हूती हमलों पर भारत सख्त, नागरिक और आर्थिक ठिकानों को निशाना बनाने की कड़ी निंदा की सऊदी अरब में हूती हमलों पर भारत सख्त, नागरिक और आर्थिक ठिकानों को निशाना बनाने की कड़ी निंदा की
भारत ने सऊदी अरब के नागरिक और आर्थिक ठिकानों पर हूती विद्रोहियों द्वारा किए गए हवाई हमलों की कड़े शब्दों...
दोपहर 1 बजे तक 60.44 प्रतिशत मतदान, लोकतंत्र के उत्सव में उमड़ा जनसैलाब
‘मिर्जापुर : द मूवी’ में शूरवीर गीत के इस्तेमाल पर राजेंद्र राठौड़ ने जताया विरोध, ऐतिहासिक महापुरुषों से जुड़े प्रतीकों के गलत इस्तेमाल पर रोक की मांग
सीएम भजनलाल शर्मा का जयपुर में रोड शो: सांगानेरी गेट से त्रिपोलिया गेट तक भाजपा ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन
एएसआई के शुल्क वाले संरक्षित स्मारकों की संशोधित सूची प्रस्तावित, नए स्मारकों को शामिल करने की तैयारी
मतदान केंद्रों पर पहुंचे जिला निर्वाचन अधिकारी, खुद संभाली चुनावी कमान
रबी फसल के दौरान रहेगा जल संकट, किसानों को कम पानी वाली फसलों की बुआई की सलाह