एसएमएस मेडिकल कॉलेज के थर्ड ईयर के छात्र ने की आत्महत्या : हॉस्टल में रस्सी से लोहे की रेलिंग पर लगाया फंदा, लिखा- मेरे परिजनों को सूचित कर देना, मैसेज में लिखा- मैं और परिस्थितियों का सामना नहीं कर सकता
आत्महत्या से पहले अपने मोबाइल पर खुद को एक मैसेज भेजा
जयपुर। एक दिल दहला देने वाली घटना में एसएमएस मेडिकल कॉलेज के थर्ड ईयर के छात्र नितिन कुमार बेसवास ने शनिवार तड़के आरडी हॉस्टल में आत्महत्या कर ली। मृतक अलवर जिले के कला का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार, उसने प्लास्टिक की रस्सी से लोहे की रेलिंग पर फंदा लगाकर खुदकुशी की। सूचना मिलते ही एसएमएस थाना पुलिस करीब 3:30 बजे मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने रस्सी काटकर युवक को नीचे उतारा और उसे हॉस्पिटल पहुंचाया।
थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि जांच में पता चला कि नितिन कुमार मोती डूंगरी रोड पर 4 साथियों के साथ किराए के मकान में रहता था। आत्महत्या से पहले उसने अपने मोबाइल पर खुद को एक मैसेज भेजा था, जिसमें लिखा था- “मेरे परिजनों को सूचित कर देना, मैं और परिस्थितियों का सामना नहीं कर सकता।” पुलिस ने परिजनों को तुरंत सूचित कर दिया है। परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस आत्महत्या का कारण पता करने के लिए जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पढ़ाई का दबाव या व्यक्तिगत परेशानियां कारण हो सकते हैं, हालांकि कोई स्पष्ट सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Comment List