स्नान पूर्णिमा पर गोविन्द देवजी का पंचामृत अभिषेक, उमड़े हजारों श्रद्धालु 

गोविन्द देवजी दरबार में गूंजे वैदिक मंत्र

स्नान पूर्णिमा पर गोविन्द देवजी का पंचामृत अभिषेक, उमड़े हजारों श्रद्धालु 
जयपुर के श्री गोविंद देवजी मंदिर में स्नान पूर्णिमा के अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंचामृत अभिषेक, विशेष श्रृंगार, महाभोग और महाआरती का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

जयपुर। श्री गोविन्द धाम, ठिकाना मंदिर श्री गोविन्द देवजी महाराज में सोमवार को स्नान पूर्णिमा के पावन अवसर पर ज्येष्ठाभिषेक महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ आयोजित किया गया। श्रीमन्माध्व गौडेश्वराचार्य महंत श्री अंजन कुमार गोस्वामी के सानिध्य में मंगला झांकी के बाद ठाकुर श्री गोविन्द देवजी महाराज का पंचामृत अभिषेक वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। इसके बाद ठाकुर श्रीजी को श्वेत धोती-दुपट्टा, पुष्पों के अलंकार, मुकुट एवं छड़ी धारण कराई गई। मंदिर परिसर को आम के पत्तों की बंदनवार से आकर्षक ढंग से सजाया गया। 

राजभोग झांकी में श्रद्धालुओं ने प्रातः 11:15 से 11:45 बजे तक ज्येष्ठाभिषेक के विशेष दर्शन किए। ठाकुर श्रीजी एवं राधारानी के करकमलों में स्वर्ण पिचकारी सुशोभित रही। भगवान को ग्रीष्म ऋतु के अनुरूप खरबूजा, तरबूजा, आमरस, सिकरान पूड़ी, ठंडाई, कचौरी, मठरी, सलोनी तथा पांच प्रकार की दालों के भिजौने का भोग अर्पित किया गया। इसके बाद कमलाकर सिंहासन में ठाकुर श्री गोविन्द देवजी एवं राधारानी का युगल पंचामृत अभिषेक पांच वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। अंत में महाआरती हुई और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन