राजस्थान विधानसभा और हाईकोर्ट को धमकी भरा ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

संदेश में कुछ भड़काऊ और विभाजनकारी बयान भी शामिल

राजस्थान विधानसभा और हाईकोर्ट को धमकी भरा ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

राजस्थान विधानसभा के आधिकारिक ईमेल खातों पर सोमवार को एक कथित धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और मामले की जांच शुरू। शातिरों ने विधानसभा के साथ-साथ राजस्थान हाई कोर्ट और मिनी सेक्रेटेरिएट को भी बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल भेजा है।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा के आधिकारिक ईमेल खातों पर सोमवार को एक कथित धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शातिरों ने विधानसभा के साथ-साथ राजस्थान हाई कोर्ट और मिनी सेक्रेटेरिएट को भी बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल भेजा है। जानकारी के अनुसार, ईमेल में विधानसभा परिसर को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई थी। संदेश में कुछ भड़काऊ और विभाजनकारी बयान भी शामिल थे।

अधिकारियों ने बताया कि ऐसे संदेशों को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए गए हैं और संबंधित एजेंसियां स्रोत का पता लगाने में जुटी हैं। पुलिस और साइबर विशेषज्ञ ईमेल की प्रामाणिकता की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक स्तर पर इसे संदिग्ध माना जा रहा है, लेकिन किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए एहतियाती कदम उठाए गए हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चना बाजार में सुस्ती, मांग कमजोर रहने से भावों पर दबाव चना बाजार में सुस्ती, मांग कमजोर रहने से भावों पर दबाव
प्रदेश की प्रमुख कृषि उपज मंडियों में सोमवार को चना बाजार शनिवार के मुकाबले मंदी के साथ खुला। कोटा, दौसा,...
बढ़ती गर्मी के साथ जयपुर में गहराया पेयजल संकट, बढ़ती आबादी और नई कॉलोनियों के जुड़ने से जल दबाव
दुर्लभ बीमारी से ग्रसित नवजात की बचाई जान, बीमारी के कारण परिवार पहले ही अपने दो बच्चों को खो चुका
अजमेर-रांची साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा के संचालन समय में संशोधन : अतिरिक्त स्टेशनों पर ठहराव, यात्रियों को होगी सुविधा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी पीटर मैग्यार को बधाई : भारत-हंगरी के बीच द्विपक्षीय एवं रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने पर जोर, साथ मिलकर काम करने की जताई उत्सुकता
पामकोर्ट कॉलोनी में लेपर्ड का खौफ बरकरार : वन विभाग अलर्ट पर, लगातार जारी मॉनिटरिंग
गैस टंकी लीकेज के चलते अचानक आग : घर का सामान जलकर राख, जानें पूरा मामला