चूरू डिपो फ्लाइंग टीम के तीन कार्मिक निलंबित, अनुशासन बनाए रखने के लिए सख्त संदेश

विभागीय जांच आगे भी रहेगी जारी

चूरू डिपो फ्लाइंग टीम के तीन कार्मिक निलंबित, अनुशासन बनाए रखने के लिए सख्त संदेश

चूरू डिपो की फ्लाइंग टीम से जुड़े तीन कार्मिकों को गंभीर अनियमितताओं के आरोप में निलंबित। ये अधिकारी हाल ही में झालावाड़ में जांच के लिए गए थे।

जयपुर। चूरू डिपो की फ्लाइंग टीम से जुड़े तीन कार्मिकों को गंभीर अनियमितताओं के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। ये अधिकारी हाल ही में झालावाड़ में जांच के लिए गए थे। निलंबित किए गए अधिकारियों में डिपो मैनेजर अनिल सेवदा, प्रबंधक प्रशासन सुरेंद्र श्योराण और प्रबंधक वित्त चंद्रप्रकाश शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई एसटीडी प्रकरण से जुड़ी जांच के बाद की गई है। सूत्रों के अनुसार अनिल सेवदा को पहले ही एपीओ किया जा चुका था, जिसके बाद अब तीनों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई कर दी गई है। रोडवेज प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह कदम पुलिस की अनुशंसा के आधार पर उठाया गया है और विभाग में अनुशासन बनाए रखने के लिए सख्त संदेश देने का प्रयास है। रोडवेज मुख्यालय जयपुर ने कहा कि विभागीय जांच आगे भी जारी रहेगी और दोषी पाए जाने पर अतिरिक्त कार्रवाई से भी इंकार नहीं। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आज से शुरू होगा नौतपा, तापमान में होगी दो-तीन डिग्री तक बढ़ोतरी आज से शुरू होगा नौतपा, तापमान में होगी दो-तीन डिग्री तक बढ़ोतरी
राज्य में गर्मी कहर बरपा रही है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पारा चढ़ने से दिन में ही नहीं रात...
राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन
अलवर में भीषण हादसा: प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों का नुकसान, बचाव और राहत कार्य जारी
चंबल नदी बनी काल : बकरियां चरा रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, 14 घंटे बाद नदी से मिला शव
Jodhpur Solar Society की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रीतेश माथुर बने अध्यक्ष
60 दिनों के लिए युद्धविराम बढ़ाने पर अमेरिका- ईरान के बीच बन सकती है सहमति, होर्मुज जलडमरूमध्य से हटेंगी बारूदी सुरंगें : रिपोर्ट
विवेकानन्द केंद्र का अनोखा प्रयास, तनावमुक्त जीवन के लिए 7 दिवसीय योग शिविर का आयोजन