बाघ का हमला : बचकर भागी महिलाओं ने कहा... ऐसा लगा आज बचेंगे नहीं

सुगमा देवी को आंखों के सामने बाघ खींच ले गया 

बाघ का हमला : बचकर भागी महिलाओं ने कहा... ऐसा लगा आज बचेंगे नहीं
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बाघ के हमले में सुगना देवी की मौत के बाद साथ गई महिलाओं ने भयावह घटना सुनाई। महिलाओं के अनुसार, घास काटते समय अचानक बाघ डिस्प्ले एन्क्लोजर में आ गया। जाली और पेड़ पर चढ़कर जान बचाई। बाघ ने सुगना देवी को रेलिंग के पास दबोचकर घसीट लिया।

जयपुर। नाहरगढ़ बॉयोलाजिकल पार्क में बाघ के हमले में महिला की मौत मामले में जान बचाकर भागी और हमले से बची महिलाओं ने हादसे की भयावहता बताई। घास काटते-काटते अचानक आवाज आई बाघ आ गया। एक महिला के सिर पर कचरे का ढ़ेर था। वो उसे वहीं पटककर भागने लगी। सामने से बाघ आता देख सांस फूल गई। ऐसे में पिंजरे की जाली की तरफ भागे और जैसे-तैसे जाली को पकड़कर चढ़ने की कोशिश करने लगे। इस दौरान हाथों में पकड़ी दांतली पिंजरे में फंस गई। हमले में मौत का शिकार हुई सुगना देवी के साथ गई महिलओं ने कहा कि जब पिंजरे में काम करने गए थे तो वहां बाघ नहीं था, लेकिन 8.30 बजे अचानक बाघ पिंजरे में (डिस्प्ले एन्क्लोजर में) आ गया।

रेलिंग के पास से ले गया घसीटकर  :

नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में सुबह 8 बजे 16 नम्बर एन्क्लोजर में घास काटने के लिए गए। इस बीच साथ गई एक महिला ने पिंजरे का दरवाजा खुलता देख कहा कि बाघ बाहर आ गया। ये कहना था कमला देवी का। उन्होंने कहा कि इस दौरान हम डरे और सहमे पिंजरे की जाली की ओर भागे और ऊपर चढ़ गए। इस बीच सुगना देवी भी हमारे पीछे-पीछे भाग रही थी। वो रेलिंग के करीब तक पहुंच गई थी। लेकिन उसने पहले सुगना के कंधे पर पंजा मारा और गर्दन दबोचकर घसीटता हुआ पीछे ले गया। वन विभाग के अधिकारियों को फोन कर रहे थे, लेकिन फोन नहीं लगा। बाद में सवा नौ बजे रेंजर गौरव चौधरी गाड़ी लेकर आए और हमें बाहर निकाला।

जाली के सहारे पेड़ पर चढ़कर बची जान :

Read More वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव  

पिंजरे से भागकर जान बचाई। ऐसा लगा कि आज तो प्राण चले ही जाएंगे। ये कहना था अन्य महिलाओं के साथ पिंजरे में (डिस्प्ले एरिया) घास काटने गई भंवरी देवी का। उन्होंने कहा कि हम सात महिलाएं थी। एक पिंजरे के बाहर खड़ी थी और हम छह पिंजरे के अंदर घास काटने गर्इं। बाघ को करीब आता देख पिंजरे की जाली पकड़कर पेड़ पर चढ़कर जान बचाई। इस बीच बाघ सुगमा देवी को पकड़कर दूर ले गया।

Read More मोतीडूंगरी में आस्था का सैलाब : गणपति के गूंजे जयकारे, गणेश जी को धारण कराया स्वर्ण मुकुट, रत्नजड़ित पोशाक और आभूषण

पेड़ पर चढ़कर बचाई जान :

Read More गणेश शोभायात्रा को लेकर जयपुर में विशेष ट्रैफिक व्यवस्था, कई मार्गों पर डायवर्जन

टीकम देवी का कहना था कि बाघ के आने पर हाथ में पकड़ी दांतली के सहारे पिंजरे की जाली में चढ़ने की कोशिश की, लेकिन दांतली जाली में फंस गई। ऐसे में जैसे तैसे पेड़ पर चढ़कर जान बचाई।

सामने दिखा भयानक मंजर :

विद्या देवी का कहना था कि पहले ऐसा मंजर कभी नहीं देखा। आखों के सामने ये भयावह दृश्य देखकर लगा कि आज नहीं बचेंगे। लेकिन थोड़ी हिम्मत दिखाते हुए पिंजरे की जाली को पकड़कर ऊपर चढ़े और रेलिंग पकड़कर बाहर आ गए। इस बीच वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर