रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में बाघिन T-2403 शावकों के साथ नजर आई, पर्यटकों को हुए दीदार
विशेष उत्साह देखने को मिला
जयपुर।रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के जोन-8 में आज सुबह लगभग 4.5 वर्ष की बाघिन T-2403 को अपने शावकों के साथ विचरण करते हुए देखा गया। डायरेक्ट साइटिंग में 3 शावक देखने को मिले। हालाकि ये संख्या कैमरा ट्रैप के अनुसार सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान सफारी पर आए पर्यटकों को भी बाघिन एवं उसके शावकों के दीदार हुए, जिससे उनमें विशेष उत्साह देखने को मिला।
रणथम्भौर टाइगर रिजर्व की फील्ड टीम द्वारा बाघिन T-2403 की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। डीसीएफ़ मानस सिंह का कहना है कि रविवार सुबह बाघिन को शावकों के साथ देखा गया। पर्यटकों द्वारा भी इस दृश्य को देखा जाना रणथम्भौर के वन्यजीव पर्यटन के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। वन विभाग की टीम बाघिन एवं उसके शावकों की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है, ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके तथा उनके प्राकृतिक विचरण में किसी प्रकार का व्यवधान न हो।

Comment List