टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर बोला हमला : 1900 करोड़ का फंड अटका, चुनाव स्थगित, ग्राम पंचायतों में सफाई प्रभावित
भुगतान न मिलने से ठेकेदारों ने काम की गति प्रभावित कर दी
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राजस्थान का पंचायतीराज सिस्टम ब्रेकडाउन की ओर बढ़ रहा। चुनाव न करवाने के कारण केंद्र सरकार ने 1900 करोड़ रुपए का फंड अटका दिया, ग्राम पंचायतों में सफाई और ठेकेदारों के भुगतान प्रभावित।
जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने निकाय-पंचायत चुनावों को लेकर एक बार फिर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। जूली ने कहा है कि राजस्थान का पंचायतीराज सिस्टम ब्रेकडाउन की तरफ बढ़ रहा है। भाजपा सरकार के चुनाव न करवाने के कारण केंद्र की भाजपा सरकार ने 1900 करोड़ रुपए का फंड अटका दिया है और इसका सबसे पहला असर ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था पर पड़ रहा है।
फंड न मिलने के कारण साफ सफाई से जुड़े भुगतान बकाया हो रहे हैं, भुगतान न मिलने से ठेकेदारों ने काम की गति प्रभावित कर दी है। मैंने कुछ दिन पूर्व भी यह मुद्दा उठाया था, लेकिन मुख्यमंत्री को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। विडंबना है कि पंचायतीराज से निकल कर आने वाले हमारे मुख्यमंत्री आज उसी सिस्टम के प्रति इतना उपेक्षा का भाव रख रहे है। भाजपा सरकार अब भी संभल जाए और बगैर किसी बहानेबाजी के चुनाव करवाए।

Comment List